Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेट बने भारतीय नौसेना के अधिकारी

धूरी के अर्पित और मोहाली के विशेष सूद के कमीशंड अधिकारी बनने से इंस्टीट्यूट के नौसेना अधिकारियों की संख्या 24 हुई

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, Mohali
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

एस.ए.एस नगर , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 17:25 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर (9वां कोर्स) और विशेष सूद (10वां कोर्स) को आज केरल के एझीमाला में इंडियन नेवल अकादमी की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ। परेड का निरीक्षण वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, ए.वी.एस.एम., एन.एम., दक्षिणी नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा किया गया।

संगरूर जिले के धूरी निवासी कैडेट अर्पित तथा एसएएस नगर (मोहाली) निवासी कैडेट विशेष सूद ने इंस्टीट्यूट में दो वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में तीन वर्ष तथा आईएनए में एक वर्ष का सेवा-विशेष प्रशिक्षण पूरा किया। अब वे जल्द ही भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं निभाएंगे।

दोनों कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के उन युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो सशस्त्र सेनाओं में शामिल होना चाहते हैं। इन अधिकारियों ने पंजाब का गौरव बढ़ाया है। आने वाले समय में कई अन्य कैडेट भी नई ऊंचाइयों को छुएंगे। 

इन कैडेटों के कमीशंड अधिकारी बनने के साथ ही भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त करने वाले महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेटों की संख्या 24 हो गई है, जो संस्थान के लिए एक नया मील का पत्थर है। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय एच चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने कहा कि इन कैडेटों के अलावा संस्थान के 24 अन्य कैडेट भी अपने एसएसबी इंटरव्यू पास कर चुके हैं और जून 2026 से विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों में शुरू होने वाले कोर्सों के लिए जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों के राष्ट्र सेवा में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD