Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

दिल्ली भाजपा की कमान मिलने के बाद हर्ष मल्होत्रा की पहली प्रतिक्रिया, बोले-पीएम मोदी और नेतृत्व का आभार

Harsh Malhotra, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 15:27 IST

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष मल्होत्रा ​​ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा का बहुत आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और मैं इसे पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर हर्ष मल्होत्रा को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हर्ष मल्होत्रा को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उन्होंने लिखा कि आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा, मजबूती और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव एवं समर्पण से दिल्ली भाजपा और अधिक सशक्त होगी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि भाई हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा और भी ऊंचाइयां हासिल करे ये शुभेक्षा है। भाई वीरेंद्र सचदेवा को सफल कार्यकाल की दिली बधाइयां।

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी 'एक्स' पर पोस्ट कर हर्ष मल्होत्रा को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि संगठन के प्रति आपका दीर्घकालिक समर्पण, जमीनी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ आपका आत्मीय जुड़ाव सदैव प्रेरणादायी रहा है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत और विकसित दिल्ली के संकल्प को नई गति मिलेगी। आपके सफल एवं ऊर्जावान कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।

 

Tags: Harsh Malhotra , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD