Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टीडीपी में 33 प्रतिशत महिला कोटा भारतीय राजनीति में एक 'गेम-चेंजिंग पल' है : किंजारापु राम मोहन नायडू

Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमरावती , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:19 IST

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राम मोहन नायडू ने बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की ओर से महिलाओं को लेकर किए गए बड़े ऐलान को भारतीय राजनीति में 'गेम-चेंजिंग मोमेंट' बताया। उन्होंने कहा कि 2029 के चुनावों में पार्टी के भीतर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव सिर्फ एक राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि देश की राजनीति में बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

टीडीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने पार्टी के वार्षिक अधिवेशन 'महानाडु' में यह प्रस्ताव रखा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के मंगलगिरि स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में शुरू हुआ। राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि टीडीपी हमेशा से देश में प्रगतिशील और जन-केंद्रित राजनीति की अगुआ रही है।

उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों को नेतृत्व की भूमिका में आगे लाकर और उन्हें अपनी क्षमता दिखाने के लिए मजबूत मंच देकर पार्टी ने एक बार फिर महिला सशक्तीकरण और समावेशी शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ राष्ट्र निर्माण की सहभागी नहीं हैं, बल्कि भारत के भविष्य की वास्तुकार हैं।

उनके मुताबिक, आंध्र प्रदेश में आज जो बीज बोया गया है, वह आने वाले समय में राजनीति और समाज दोनों में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने इसे समान अवसर, मजबूत प्रतिनिधित्व और बेहतर भविष्य की दिशा में एक आंदोलन बताया। इस बीच, टीडीपी का 'हाइब्रिड महानाडु 2026' भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पार्टी का दावा है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक सम्मेलन नहीं, बल्कि तकनीक आधारित संगठनात्मक प्रबंधन और डिजिटल जनसंपर्क का बड़ा उदाहरण है।

पार्टी नेताओं के अनुसार, इस बार महानाडु को इस तरह डिजाइन किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से जुड़ सकें और कम खर्च में पूरे राज्य से भागीदारी सुनिश्चित हो सके। टीडीपी के मुताबिक, इस आयोजन में करीब 7 लाख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें कई लोग सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोग डिजिटल माध्यम से जुड़े।

इसके लिए पूरे आंध्र प्रदेश में लगभग 1,875 डिजिटल 'महानाडु क्लस्टर सेंटर' बनाए गए। इन केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ऑडियो सिस्टम और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई थी। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के कार्यकर्ता भी भाषण सुन सके, चर्चाओं में हिस्सा ले सके और प्रस्तावों पर रियल टाइम में मतदान कर सके।

पार्टी नेताओं का कहना है कि इस मॉडल से यात्रा और ठहरने का खर्च काफी कम हुआ और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ी, जो आमतौर पर लंबी दूरी तय नहीं कर पाते। टीडीपी ने माईटीडीपी प्लेटफॉर्म के जरिए जीपीएस आधारित डिजिटल निमंत्रण प्रणाली भी लागू की।

कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत निमंत्रण भेजे गए, जिनमें जियोलोकेशन तकनीक के जरिए उन्हें उनके सबसे नजदीकी क्लस्टर सेंटर से जोड़ा गया। इससे भीड़ प्रबंधन आसान हुआ और उपस्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार किया गया। पूरे कार्यक्रम की निगरानी के लिए एक केंद्रीय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया था।

यहां से राज्यभर के क्लस्टर सेंटरों की लाइव फीड, इंटरनेट कनेक्टिविटी, उपस्थिति और भागीदारी के आंकड़ों पर नजर रखी गई। तकनीकी टीमों ने किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया। पार्टी नेताओं के मुताबिक, यह सिस्टम बड़े कॉर्पोरेट टेक इवेंट्स की तरह काम कर रहा था, जहां रियल टाइम एनालिटिक्स और लाइव मॉनिटरिंग के जरिए पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संचालित किया गया।

 

Tags: Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD