Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीएम भूपेंद्र पटेल ने गिर क्षेत्र में शावकों की मृत्यु को लेकर गांधीनगर में बैठक कर जानकारी प्राप्त की

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गांधीनगर , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:17 IST

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गिर क्षेत्र में शावकों की मृत्यु को लेकर बुधवार को गांधीनगर में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की और इस संबंध में सघन विवरण प्राप्त किया। बैठक में वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. विनोद राव ने जानकारी दी कि गिर में अलग-अलग क्षेत्रों में 4 शावकों की मृत्यु हुई है। गिर क्षेत्र के कुल लगभग 17 सिंहों को आइसोलेट कर उन पर निगरानी रखी जा रही है।

गिर गढडा तथा बाबरिया क्षेत्र की 10 किलोमीटर की परिधि में मौजूद सभी सिंहों की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है तथा उनमें कोई अन्य बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं। वन विभाग द्वारा अमरेली तथा भावनगर जिलों के राजस्व क्षेत्र में सभी सिंहों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है और उसकी दैनिक रिपोर्ट भी प्राप्त की जा रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि ग्रीष्म ऋतु के आरंभ में दिखाई देने वाली मौसमी बीमारी के प्रति सुरक्षा के रूप में गिर क्षेत्र के 350 से अधिक सिंहों की डी-टिकिंग प्रक्रिया एवं अन्य स्वास्थ्योन्मुखी कदम उठाने के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि इस कार्य में जूनागढ वेटरनरी कॉलेज के चिकित्सा विशेषज्ञ भी जुड़े हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे और मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. अजय कुमार भी सहभागी हुए।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD