Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Admiral Dinesh K Tripathi, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 17:07 IST

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट ऐसे समय हुई है जब एडमिरल त्रिपाठी इसी महीने भारतीय नौसेना की सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। एडमिरल त्रिपाठी का करियर भारतीय नौसेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जुड़ा रहा है।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नौसेना के आधुनिकीकरण, स्वदेशी युद्धपोत निर्माण, समुद्री निगरानी क्षमता और संयुक्त सैन्य अभियानों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। सेवा निवृत्ति से पहले वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न संवैधानिक पदाधिकारियों से औपचारिक मुलाकात करते रहे हैं। उपराष्ट्रपति से हुई यह भेंट भी उसी क्रम का हिस्सा मानी जा रही है।

भारतीय नौसेना के लिए एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल कई महत्वपूर्ण अभियानों, अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों और समुद्री सुरक्षा पहलों के कारण विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जा रहा है। वह सोमवार को भी एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए थे। यह चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की बैठक थी। तीनों सेनाओं के प्रमुखों व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की मौजूदगी वाली यह मीटिंग कई मायनों में विशेष रही।

यह बैठक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सीओएससी के स्थायी अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान तथा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के लिए सेवानिवृत्ति से पहले सीओएससी की अंतिम बैठक रही। बता दें कि दोनों वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति से पहले हुई यह बैठक भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व की मीटिंग रही।

बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी व चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मौजूद रहे। इस दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल, संयुक्त सैन्य रणनीति, परिचालन समन्वय और थिएटराइजेशन की दिशा में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।

इस बीच भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा को लेकर एक बड़ी कामयाबी भी हासिल की है। नौसेना ने समुद्री डकैती के एक बड़े कुप्रयास को विफल कर दिया। सोमवार को सामने आई जानकारी के अनुसार हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं की सूचना मिलते ही नौसेना के जांबाज तुरंत हरकत में आए और समुद्री डाकुओं को घेर लिया।

ये समुद्री डाकू एक मालवाहक जहाज को अपना निशाना बनाने की फिराक में थे। हालांकि, भारतीय नौसेना द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से समुद्री डाकुओं के मंसूबे नाकाम हो गए। नौसेना के मुताबिक, ये कार्रवाई पश्चिमी हिंद महासागर में की गई है। दरअसल, पश्चिमी हिंद महासागर में व्यापारी जहाज एमवी माशाअल्लाह 1 के आसपास समुद्री डाकू घेराबंदी की तैयारी में थे।

इस बीच, भारतीय नौसेना को समुद्री डाकुओं की गतिविधियों की सूचना मिली। यह जानकारी मिलने पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित खतरे को विफल कर दिया। भारतीय नौसेना की इस तेज और सतर्क प्रतिक्रिया से व्यापारी जहाज की सुरक्षा सुनिश्चित हुई तथा संभावित समुद्री डकैती की बड़ी घटना टल गई।

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना समुद्री चुनौतियों, क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग, समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका पर मजबूती से काम कर रही है। हाल के वर्षों में भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती विरोधी अभियानों, राहत एवं बचाव कार्यों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Admiral Dinesh K Tripathi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD