Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा जिला डॉ. भीमराव अंबेडकर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 16:28 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के जिला डॉ. भीमराव अंबेडकर का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान जिला अध्यक्ष रेखा सूद की अध्यक्षता में मोरनी स्थित मोरनी नेचर कैंप, जिला पंचकूला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला टीम, एग्जीक्यूटिव मेंबर, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित जिला अंबेडकर के निवासी प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर संगठनात्मक एकजुटता, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प का परिचय दिया। 

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, जिला के इंचार्ज प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी भारत कुमार, प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी विनोद अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, सेल एवं डिपार्टमेंट के सह-संयोजक रमेश सहोड, प्रदेश सचिव मीनाक्षी ठाकुर, जिला महामंत्री कृष्णकांत एवं राजकुमार राणा, संजीव कुमार, पूर्व मेयर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति और अधिक सक्रिय एवं समर्पित बनाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। 

इसके उपरांत भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने उद्घाटन उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण वर्ग की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का प्रहरी है।

इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 13 वक्ताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संगठन की ओर से प्रशिक्षण महा अभियान के इंचार्ज डॉ. देवेंद्र मंडियाल तथा चंडीगढ़ प्रशिक्षण महा अभियान के इंचार्ज एवं प्रदेश महामंत्री संजीव राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने “कार्यकर्ता विकास, संगठनात्मक संभाल एवं दायित्व बोध” विषय पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का व्यक्तित्व जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त बनेगा। 

समापन सत्र में सौदान सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को “कार्यकर्ता निर्माण एवं उसकी संभाल” विषय को बड़ी ही बारीकी, गंभीरता एवं वैचारिक गहराई के साथ समझाया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित एवं संस्कारित कार्यकर्ता होते हैं और एक मजबूत कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाता है। 

उनका संबोधन पूरे प्रशिक्षण वर्ग का प्रमुख आकर्षण रहा। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने “देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां” विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र विरोधी ताकतों एवं सामाजिक विघटनकारी विचारों का मजबूती से सामना करने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। संगठन महामंत्री पंजाब एवं चंडीगढ़ मंथरी श्रीनिवासुलू ने “बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं एस.आई.आर.” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। 

उन्होंने कहा कि “मन की बात” समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन ने “भाजपा की कार्य पद्धति” विषय पर पार्टी की संगठनात्मक संस्कृति, सेवा आधारित राजनीति एवं अनुशासित कार्यशैली को विस्तार से समझाया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प के साथ कार्य करती है। प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर पार्टी की वैचारिक यात्रा, संघर्ष एवं विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन बनने तक के सफर को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।

सतिंदर सिंह ने “वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पांच निष्ठाएं” विषय पर अपने विचार रखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय की भावना को लेकर कार्य कर रही है।

पार्षद महेश इंद्र सिद्धू ने “नगर निगम की कार्य पद्धति एवं आगामी निगम चुनाव” विषय पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। आईटी इंचार्ज शिवेंद्र मंढोतरा ने “सोशल मीडिया एवं एआई तकनीक” विषय पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका एवं आधुनिक तकनीकों के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से आए रामकुमार ने “भाजपा का विचार परिवार” विषय पर अपने विचार रखते हुए राष्ट्रवादी संगठनों की भूमिका एवं वैचारिक समन्वय पर प्रकाश डाला।

गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने “मीडिया प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संवाद, प्रभावी प्रस्तुति एवं मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व को समझाया। सेल एवं डिपार्टमेंट के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने “भाजपा का कार्य विस्तार” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा service, संगठन और राष्ट्रवाद के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने वाला संगठन है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए युवाओं एवं समाज के हर वर्ग को भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया। महेंद्र कुमार निराला ने “व्यावहारिक सत्र” के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठनात्मक कार्यों के संचालन, संवाद कौशल एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी।

प्रदेश सचिव सोनिया दुग्गल ने “मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं” विषय पर केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष रेखा सूद ने सभी वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं तथा भाजपा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD