Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर शांति वन पहुंचे कांग्रेस के नेता, पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, Mallikarjun Kharge, Jawaharlal Nehru, Jawaharlal Nehru Death Anniversary, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 14:46 IST

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शांति वन पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भी शांति वन पहुंचकर नेहरु को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित जवाहरलाल नेहरु का बयान साझा किया।

उन्होंने लिखा, ''देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। हम अलग-अलग धर्मों पर चलें, अलग-अलग प्रदेशों में रहें, अलग भाषाएं बोलें, पर उससे कोई दीवार हमारे बीच खड़ी नहीं होनी चाहिए। सभी लोगों को उन्नति में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों।''

खड़गे ने आगे लिखा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले, लोकतांत्रिक मूल्यों के अडिग प्रहरी, वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्गदर्शक, ‘विविधता में एकता’ के विचार को जन-जन तक पहुंचाने वाले, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उनकी दूरदर्शी सोच, संस्थाओं के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और प्रगतिशील नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई।

पंडित नेहरु जी के अमूल्य योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना अधूरी है। कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया कि आधुनिक भारत के शिल्पकार रहे पंडित नेहरु के आदर्श हमें देश के विकास का मार्ग दिखाते रहेंगे। पंडित नेहरु का जीवन कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और देशभक्ति की वह मिसाल है, जो हमें आज भी चुनौतियों से लड़ने का हौसला देती है और मार्ग दिखाती है।

'हिंद के जवाहर' को कोटिशः नमन। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता भी शांति वन पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करने पहुंचे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आधुनिक भारत के निर्माता, वैज्ञानिक सोच के प्रेरक और लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

उनकी दूरदृष्टि, समावेशी सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्य सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी तथा लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा एवं सार्वजनिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उनका दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पंडित नेहरु की लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय एकता की विचारधारा से ही देश एक सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र बनेगा।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , Mallikarjun Kharge , Jawaharlal Nehru , Jawaharlal Nehru Death Anniversary , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD