Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में पार्थ गुप्ता को दी जीत की बधाई

कहा- युवाओं की राजनीति में बढ़ रही भागीदारी

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana, Gian Chand Gupta
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 26 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 13:18 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज पंचकूला पहुंचकर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ज्ञानचंद गुप्ता को उनके पोते पार्थ गुप्ता के नगर निगम चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री विज ने कहा कि युवाओं का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है और पार्थ गुप्ता की जीत युवा नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।

उल्लेखनीय है कि पार्थ गुप्ता ने पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर-6 से पार्षद पद का चुनाव जीतकर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस जीत से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति पर अपना विश्वास जताया है। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि पार्थ गुप्ता युवा ऊर्जा और नए विचारों के साथ क्षेत्र के विकास तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। श्री विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने में विश्वास रखती है। 

उन्होंने कहा कि युवा जनप्रतिनिधियों के राजनीति में आने से नई सोच, नई कार्यशैली और जनहित के प्रति नई प्रतिबद्धता देखने को मिलती है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने पार्थ गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पार्थ गुप्ता अपने क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी पार्थ गुप्ता की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे संगठन की नीतियों और जनसेवा के प्रति जनता के विश्वास की जीत बताया। इस मौके पर पार्थ गुप्ता ने ऊर्जा मंत्री के पैर छूकर आर्शीवाद लिया और उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान श्री विज को शॉल ओढाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सममानित भी किया गया।

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana , Gian Chand Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD