Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

प्रदेश में 21 नए खेल स्टेडियमों का होगा निर्माण, फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ा एक्शन लें अधिकारी : गौरव गौतम

15 दिन के भीतर जिला खेल अधिकारी खेल नर्सरियों की सौंपे ग्राउंड रिपोर्ट, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Gaurav Gautam, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 26 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 11:26 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को ज़मीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा और बेहतरीन खेल सुविधाएं मुहैया करवाना है। सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ तेजी से काम कर रही है, जिसके तहत प्रदेश में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाएगा।

खेल मंत्री आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

फर्जी खेल नर्सरियों पर कड़ा रुख, जिला खेल अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम

बैठक के दौरान खेल राज्य मंत्री ने फर्जी खेल नर्सरियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) अपने-अपने जिलों में चल रही खेल नर्सरियों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर खेल मुख्यालय को भेजें। 

खेल मंत्री ने चेताया कि इस रिपोर्ट के बाद यदि प्रदेश में कहीं भी कोई फर्जी खेल नर्सरी चलती हुई पाई गई, तो संबंधित जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खिलाड़ियों के अभ्यास में न आए बाधा

श्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों के हितों के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक खेल निदेशालय से आधिकारिक बजट जारी नहीं हो जाता, तब तक जिला खेल अधिकारी जिला खेल परिषद के माध्यम से तुरंत खेल उपकरणों व अन्य जरूरी सामान की खरीद सुनिश्चित करें ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तय समय सीमा में पूरे होंगे प्रोजेक्ट, हर जिले में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

खेल मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और बजट घोषणाओं को पूरी गंभीरता से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर खेल स्टेडियमों के निर्माण व अन्य लंबित खेल प्रोजेक्टों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के लिए प्रदेश के हर जिले में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा।

तकनीक और सुरक्षा का संगम- 'खेलो हरियाणा ऐप' और 'खिलाड़ी बीमा योजना'

डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द 'खेलो हरियाणा ऐप' विकसित करने के निर्देश दिए। इस मोबाइल ऐप में प्रदेश के सभी खिलाड़ियों और खेल स्टेडियमों का पूरा डेटा उपलब्ध होगा, जिससे खिलाड़ी अपने नजदीकी स्टेडियम की जानकारी प्राप्त कर वहां अभ्यास कर सकेंगे। 

इसके अलावा, खिलाड़ियों को मानसिक रूप से निश्चिंत होकर अभ्यास करने का माहौल देने के लिए उन्होंने 'खिलाड़ी बीमा योजना' का ड्राफ्ट जल्द से जल्द तैयार करने को कहा ताकि खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

समय पर होंगे खेल महाकुंभ और दंगल, एक महीने पहले शुरू होंगे ट्रायल

खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष के खेल कैलेंडर के अनुसार समय पर सभी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत सीएम कप, खेल महाकुंभ, योग और दंगल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चयन समितियां इन खेलों के आयोजन से ठीक एक महीने पहले खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित करेंगी।

इस अवसर पर खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर श्री अश्वनी मलिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Gaurav Gautam , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD