Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

30 जून तक पूरा हो जाएगा बारापुला फ्लाईओवर : प्रवेश वर्मा

Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma, BJP Delhi, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 17:36 IST

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार बारापुला फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार सत्ता में आई थी तो 20 फरवरी को शपथ लेने के बाद हम तुरंत इस रुके हुए प्रोजेक्ट को देखने गए थे। उन्होंने कहा कि बारापुला फ्लाईओवर को 2017 में ही पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन इसमें लगभग 8-9 साल की देरी हो चुकी है।

पिछली सरकारों ने इसे पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखाई। यहां तक कि जरूरी एनओसी लेने में भी ठीक से सहयोग नहीं मिला। लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जब मैं पहली बार यहां आया तो अधिकारियों की ओर से कहा गया कि पहली बार इसे देखने के लिए कोई मंत्री आया है। इसके बाद से हर हफ्ते मेरे कार्यालय से इसे फॉलो किया गया।

मैंने पहले भी कहा था कि 30 जून तक इस काम को खत्म कर देंगे। हमारा काम बिल्कुल समय से चल रहा है और यह 30 जून को समय से पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार कोई ऐसा फ्लाईओवर है, जिसमें साइकिल कॉरिडोर बनाया गया है। इसमें एक और लेन बनाई गई है, जिसमें साइकिल और टूव्हीलर चलाने वाले अलग लेन में जा सकते हैं।

हम लोग कुछ और काम सोच रहे हैं और अच्छा काम करके दिखाएंगे। इससे पहले 12 मई को प्रवेश वर्मा ने कहा था कि बारापुला फ्लाईओवर एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। यहां काम कर रही कंपनी को शिकायत थी कि उन्हें पिछली सरकार से पेमेंट नहीं मिल रही थी। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें पेमेंट करना शुरू कर दिया और अब पुल लगभग बन चुका है। हमारा लक्ष्य इसे इसी साल शुरू करना है। बता दें कि यह दिल्ली का एक बेहद महत्वपूर्ण एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो मुख्य रूप से दक्षिणी दिल्ली को पूर्वी दिल्ली और नोएडा से जोड़ता है। 

 

Tags: Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma , BJP Delhi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD