Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से हटाए 200 से अधिक पोस्ट, कोहली संग बनाई रील भी गायब

Arshdeep Singh, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Punjab Kings, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 15:38 IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर 200 से अधिक पोस्ट और रील्स को हटा दिया है। इसके बाद उनकी प्रोफाइनल पर सिर्फ 44 पोस्ट ही रह गए हैं, जिनमें से ज्यादातर विज्ञापन और पेड पार्टनरशिप से जुड़े हुए हैं। अर्शदीप के इस कदम के बाद उनके इंस्टाग्राम से कई वायरल रील्स रातों-रात गायब हो गई हैं, जिसमें भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेलिब्रेशन से विराट कोहली के साथ उनकी शेयर की गई रील भी शामिल है।

ज्यादातर बचे हुए अपलोड परिवार, निजी उपलब्धि, विज्ञापन और कुछ चुने हुए सहयोगात्मक कंटेंट के बारे में हैं। अर्शदीप ने पंजाब किंग्स से जुड़े सभी पोस्ट को भी अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया है। ऐसी अफवाहों ने भी जोर पकड़ा था कि पंजाब किंग्स और अर्शदीप के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, अर्शदीप ने जो ताजा पोस्ट शेयर किया है, वह पंजाब किंग्स टीम की एक फोटो ही है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सब्र, शुकर। पंजाब।" इस ऑनलाइन गतिविधि से इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि क्या 27 साल का यह खिलाड़ी खुद को रीब्रांड करने की कोशिश कर रहा है? क्या वह हाल के विवादों से खुद को दूर कर रहे हैं, या मैदान के अंदर और बाहर खराब सीजन के बाद बस शोर से दूर रहना चाहते हैं? अर्शदीप का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2026 संस्करण में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

14 मुकाबलों में वह पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 14 विकेट ही निकाल सके। अर्शदीप टूर्नामेंट के दौरान रनों पर लगाम लगाने में भी नाकाम रहे और खराब फॉर्म से जूझते नजर आए। अंत में पंजाब किंग्स को आखिरी 7 मुकाबलों में से 6 मैच में मिली हार के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज पर हाल के समय में तब भी सवाल उठे थे, जब मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ पंजाब किंग्स के मैच से पहले एमआई के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर एक कथित नस्लीय कमेंट ऑनलाइन काफी वायरल हो गया था।

इस कमेंट की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई, जिसमें पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने जवाबदेही और घटना की औपचारिक समीक्षा की मांग की थी। इसके साथ ही, अर्शदीप के हाल के एक व्लॉग ने भी बहस छेड़ दी, जब दर्शकों ने दावा किया कि इसमें युजवेंद्र चहल बैकग्राउंड में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं।

 

Tags: Arshdeep Singh , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Punjab Kings , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD