Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीडीएस अनिल चौहान एवं एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की विदाई से पहले सैन्य लीडरशिप की अहम बैठक

Military, Indian Army, General Anil Chauhan, Chief of Defence Staff, CDS, Admiral Dinesh K Tripathi, General Upendra Dwivedi, Air Chief Marshal AP Singh, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 12:44 IST

चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। तीनों सेनाओं के प्रमुखों व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की मौजूदगी वाली यह मीटिंग कई मायनों में विशेष रही। यह बैठक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सीओएससी के स्थायी अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान तथा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के लिए सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम सीओएससी बैठक रही।

बता दें कि दोनों वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति से पहले हुई यह बैठक भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व की मीटिंग रही। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी व चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मौजूद रहे।

इस दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल, संयुक्त सैन्य रणनीति, परिचालन समन्वय और थिएटराइजेशन की दिशा में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों (सीडीएस जनरल अनिल चौहान व नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी) के नेतृत्व ने तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता, एकीकरण और ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

विशेष रूप से थिएटराइजेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे सैन्य ढांचे को नई गति देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने कहा कि जनरल अनिल चौहान और एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भारतीय सशस्त्र बलों पर अपनी कार्यशैली और नेतृत्व की अमिट छाप छोड़ी है। भारतीय रक्षा बलों ने दोनों विशिष्ट सैन्य नेताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी भारत की तीनों सेनाओं के बीच रणनीतिक समन्वय का प्रमुख मंच माना जाता है। यह देश की सर्वोच्च सैन्य समन्वय व्यवस्था है। ऐसे में दो वरिष्ठ सैन्य नेताओं की अंतिम बैठक ने रक्षा प्रतिष्ठान में एक महत्वपूर्ण संक्रमण काल का संकेत भी दिया है। गौरतलब है कि सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है।

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 31 मई को सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के उपरांत कृष्णा स्वामीनाथन यह पद संभालेंगे। वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल भी इस महीने पूरा हो रहा है। उनके बाद लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि देश के नए व तीसरे सीडीएस बनेंगे।

 

Tags: Military , Indian Army , General Anil Chauhan , Chief of Defence Staff , CDS , Admiral Dinesh K Tripathi , General Upendra Dwivedi , Air Chief Marshal AP Singh , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD