Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

"स्पाइस एंड हील" पहल से भारत वैश्विक स्वास्थ्य (वेलनेस) के क्षेत्र अग्रणी बन सकता है : प्रतापराव जाधव

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 12:14 IST

पारंपरिक वेलनेस और प्राकृतिक उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर भारत की अग्रणी स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव की उपस्थिति में आयुष निर्यात संवर्धन परिषद (आयुषएक्सआईएल) और भारतीय मसाला बोर्ड के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

श्री प्रतापराव जाधव ने आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड को बधाई देते हुए इस साझेदारी को "दूरदर्शी और भविष्योन्मुखी" बताया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग भारत की पारंपरिक वेलनेस प्रणालियों को मज़बूत करने और आयुर्वेद, औषधीय पौधों तथा भारतीय मसालों के वैश्विक एकीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

श्री जाधव ने भारत की समृद्ध विरासत की चर्चा करते हुए कहा कि आयुर्वेद और भारतीय मसाले सदियों से निवारक स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित जीवन शैली और प्राकृतिक वेलनेस ज्ञान के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों का एकजुट होना किसानों, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स, निर्यातकों और वैश्विक उपभोक्ताओं के हित में काम करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

माननीय मंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि यह सहयोग गुणवत्ता में सुधार, पता लगाने की क्षमता (ट्रेसिबिलिटी), वैज्ञानिक सत्यापन, नवाचार, निर्यात प्रोत्साहन और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है। उन्होंने प्रस्तावित "स्पाइस एंड हील" पहल के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह एक प्रभावशाली ब्रांडिंग अभियान के रूप में उभर सकता है, जिससे भारत समग्र स्वास्थ्य और प्राकृतिक उपचार समाधानों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन सकता है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), स्टार्टअप, महिला उद्यमियों, किसानों और युवा नवोन्मेषकों को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया और हील इन इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और वेलनेस विरासत को देश की वैश्विक पहचान और आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण स्तंभों के रूप में मान्यता दी है।

साझेदारी के दीर्घकालिक प्रभाव में विश्वास व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि समझौता ज्ञापन से निर्यात वृद्धि, रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास, किसान सशक्तिकरण और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए नए अवसर उपलबध होंगे। उन्होंने साझेदारी की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे वैश्विक वेलनेस और प्राकृतिक उत्पादों के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होगी।

समझौता ज्ञापन पर आयुषएक्सआईएल के अध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा और भारतीय मसाला बोर्ड के सचिव श्री एम. एस. मणिवन्नन, आईएएस ने हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य कार्यात्मक खाद्य पदार्थों, न्यूट्रास्युटिकल्स, हर्बल अर्क और मूल्य वर्धित आयुर्वेदिक और मसाला आधारित उत्पादों के लिए निर्यात संवर्धन, गुणवत्ता आश्वासन, मानकीकरण, अनुसंधान, नवाचार और अंतर्राष्ट्रीय बाजार विकास को मजबूत करके आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस साझेदारी के तहत, दोनों संगठन ब्रांडिंग पहलों, ट्रेसिबिलिटी फ्रेमवर्क, वैज्ञानिक सत्यापन, क्षमता बढ़ाना, कोडेक्स सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों व संवर्धन कार्यों में संयुक्त भागीदारी करेंगे। इस पहल से निर्यातकों, किसानों, एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों और आयुष तथा मसाला क्षेत्रों से जुड़े हितधारकों के लिए नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे भारत के निर्यात में वृद्धि होगी और वेलनेस अर्थव्यवस्था में उसकी वैश्विक पहचान को बढ़ावा मिलेगा।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD