Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : प्लेऑफ के लिए तय हुईं चार टीमें, जानिए पूरा शेड्यूल

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, IPL 2026 Playoffs, IPL 2026 Playoffs Schedule, Royal Challengers Bengaluru, RCB, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 15:23 IST

70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में किस टीम की होगी किससे भिड़ंत और कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा। अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की भिड़ंत पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा।

पहले क्वालिफायर को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इसके बाद बुधवार (27 मई) को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा।

29 मई को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। पहले क्वालिफायर में हारने और एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम की भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर मैच में होगी। दूसरे क्वालिफायर की मेजबानी भी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ही करेगा। अंक तालिका में आरसीबी पहले और जीटी दूसरे नंबर पर रही, जिसके कारण उन्हें पहला क्वालिफायर हारने के बाद दूसरे क्वालिफायर में एक और मौका मिलेगा।

टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए। टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए।

वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 27 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में एमआई 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 175 रन ही बना सकी। एमआई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 60 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया। आरआर की ओर से जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल

26 मई (मंगलवार) - पहला क्वालिफायर - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस

27 मई (बुधवार) - एलिमिनेटर - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

29 मई (शुक्रवार) - दूसरा क्वालिफायर

31 मई (रविवार) - फाइनल

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , IPL 2026 Playoffs , IPL 2026 Playoffs Schedule , Royal Challengers Bengaluru , RCB , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD