Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजेश कुमार सिंह ने आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) दिल्ली में अत्याधुनिक कैंसर रेडियोथेरेपी प्रणाली का किया शुभारंभ

Military, Indian Army, Rajesh Kumar Singh, Defence Secretary, Army Hospital, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 14:48 IST

आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), दिल्ली के विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग में 25 मई, 2026 को रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में एक रिंग गैन्ट्री आधारित लीनियर एक्सीलरेटर का शुभारंभ किया गया। यह उन्नत तकनीक आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत करेगी और सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए उन्नत रेडियोथेरेपी तक पहुंच में सुधार करेगी।

इससे अस्पताल में मरीजों की भारी संख्या के लिए आंतरिक उपचार क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है। यह लीनियर एक्सेलेरेटर वॉल्यूमेट्रिक मॉड्युलेटेड आर्क थेरेपी, इंटेंसिटी-मॉड्यूलेटेड रेडिएशन थेरेपी, इमेज-गाइडेड रेडिएशन थेरेपी, स्टीरियोटैक्टिक बॉडी रेडिएशन थेरेपी और स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी सहित आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों को प्रदान करने में सक्षम है।

यह आसपास के सामान्य ऊतकों पर विकिरण के प्रभाव को कम करते हुए ट्यूमर कोशिकाओं तक सटीक विकिरण पहुंचाने में मदद करता है, जिससे उपचार के बेहतर परिणाम और रोगी की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होती है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के अंतर्गत लीनियर एक्सेलेरेटर की खरीद, पहले के उपकरणों की तुलना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन पुरानी तकनीक आधारित उपकरणों का अब इस्‍तेमाल नहीं किया जाता है। यह उपकरण एएफएमएस के अंतर्गत ऑन्कोलॉजी सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक कदम है। एएफएमएस के अधीन अन्य ऑन्कोलॉजी केंद्रों का भी चरणबद्ध तरीके से उन्नयन किया जा रहा है। इस अवसर पर डीजी एएफएमएस सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन; आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Military , Indian Army , Rajesh Kumar Singh , Defence Secretary , Army Hospital , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD