Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आईपीएल 2026 : प्लेऑफ से पहले आरसीबी को झटका, चोटिल जैकब बेथेल शेष सीजन से बाहर

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Jacob Bethell, Royal Challengers Bengaluru, RCB, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2026

Last updated on: May 24, 2026, 12:58 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 'प्लेऑफ' से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल शेष सीजन से बाहर हो गए हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मैच के दौरान बाईं अनामिका उंगली में चोट लगी थी। बेथेल अब आगे की जांच के लिए इंग्लैंड लौटेंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की है।

ईसीबी ने कहा कि वे बेथेल की चोट की गंभीरता का आकलन करेंगे और यह देखेंगे कि क्या वह 4 जून को लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का पहला टेस्ट खेलने के लिए समय पर फिट हो सकेंगे? ईसीबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ सहमति जताई है कि टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जैकब बेथेल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते समय बाईं अनामिका उंगली में चोट लगने के बाद यूके लौट आएंगे।

यूके लौटने पर इंग्लैंड की पुरुष मेडिकल टीम उनकी पूरी तरह से जांच और निगरानी करेगी, ताकि यह तय किया जा सके कि बेथेल 4 जून से लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं?" आरसीबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "मेडिकल जांच के बाद, जैकब इंग्लैंड की आगामी टेस्ट सीरीज से पहले आगे के मूल्यांकन के लिए इंग्लैंड लौटेंगे।

आरसीबी में हर कोई जैकब के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं देता है।" आईपीएल 2026 के दौरान फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल ने टॉप-ऑर्डर में विराट कोहली के साथ साझेदारी की थी। इस सीजन बेथेल रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, जिन्होंने 7 मुकाबलों में सिर्फ 13.71 के साथ 96 रन जुटाए।

इसी चोट के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के आखिरी लीग चरण मैच से भी बाहर रहे थे। आरसीबी ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। यह टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। आरसीबी 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में क्वालीफायर-1 खेलेगी, जिसमें उसका सामान गुजरात टाइटंस से होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी, जो 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Jacob Bethell , Royal Challengers Bengaluru , RCB , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD