Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजस्थान में ऑयल इंडिया को मिला नया गैस भंडार, हरदीप पुरी बोले- ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी सफलता

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2026

Last updated on: May 24, 2026, 12:54 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने राजस्थान के डांडेवाला क्षेत्र में गैस के नए भंडार वाले क्षेत्र की सफल खोज की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पुरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के घरेलू ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया अध्याय साबित होगी।

उन्होंने बताया कि डांडेवाला क्षेत्र के उथले सानू फॉर्मेशन से पहली बार करीब 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की दर से प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हुआ है। पुरी ने कहा, “घरेलू ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करने की भारत की कोशिश ने राजस्थान में एक नया अध्याय लिखा है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह उपलब्धि भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की यात्रा को नई गति देगी।

केंद्रीय मंत्री ने ऑयल इंडिया लिमिटेड की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी की तकनीकी दक्षता, निरंतर प्रयास और प्रतिबद्धता के कारण नए गैस क्षेत्र की खोज संभव हो सकी। यह उपलब्धि ऐसे समय आई है जब भारत आयातित ऊर्जा पर निर्भरता कम करने और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए घरेलू खोज एवं उत्पादन गतिविधियों पर जोर दे रहा है।

वहीं, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ में तिमाही आधार पर 76 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की आय 10 प्रतिशत बढ़कर 10,013 करोड़ रुपये पहुंच गई। ऑयल इंडिया का ईबीआईटीडीए बढ़कर 3,281 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 2,510 करोड़ रुपये था। कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन भी बढ़कर 32.8 प्रतिशत हो गया, जो पिछली तिमाही में 27.5 प्रतिशत था।

शुक्रवार को एनएसई पर ऑयल इंडिया के शेयर मामूली गिरावट के साथ 500.45 रुपये पर बंद हुए। हालांकि पिछले छह महीनों और एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं पिछले पांच वर्षों में पीएसयू कंपनी का शेयर 450 प्रतिशत से अधिक उछला है।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD