Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें

 

विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया एवं डी.के. शिवकुमार से भेंट की

Vikramaditya Singh, Himachal Congress, Siddaramaiah, DK Shivakumar, Karnataka
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बेंगलुरु , 22 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 18:39 IST

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भेंट की। विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान दोनों प्रदेशों में लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं विकास के आधुनिक मॉडल्स पर विशेष रूप से चर्चा की गई। विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक में सड़क निर्माण और इन्हें पक्का करने की नवीनतम तकनीक के संदर्भ में जानकारी ली ताकि इसे हिमाचल की सड़कों को और अधिक बेहतर बनाने में उपयोग में लाया जा सके।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कर्नाटक में शहरी विकास एवं अधोसंरचना निर्माण में अपनाए जा रहे सफल मॉडल्स के अध्ययन के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया को हिमाचल आने का न्योता भी दिया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियांे एवं विकास कार्यों का दोनों सरकारें गहन अध्ययन करेंगी ताकि इन प्रदेशों की सफल नीतियों एवं योजनाओं को दोनों प्रदेशों में लागू कर आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित किया जा सके। इसके उपरान्त, विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से भी  भेंट   की और प्रदेश हित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

 

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Congress , Siddaramaiah , DK Shivakumar , Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD