Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बैन हटाओ, युवाओं की नाराजगी को समझो : शशि थरूर

Shashi Tharoor, Indian National Congress, Congress, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 May 2026

Last updated on: May 22, 2026, 13:54 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विवादास्पद 'कॉकरोच जनता पार्टी' अभियान पर अपनी राय रखी है। थरूर ने कहा कि इस अभियान और इससे संबंधित उनके इंटरव्यू पर मिली प्रतिक्रियाओं का वे स्वागत करते हैं। थरूर ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कई यूजर्स इसे पाकिस्तान की साजिश बताकर खारिज कर रहे हैं लेकिन यह बात बहुत सरल है।

अभिजीत दिपके का दावा है कि उनके 94 प्रतिशत फॉलोअर्स भारत में हैं। सच चाहे जो भी हो लेकिन मेरा मानना है कि लोकतंत्र में ऐसी आवाजों को दबाना बेवकूफी है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह लोगों की भावनाओं, निराशा और शिकायतों को ज़ाहिर करने के लिए मंच देता है।

इन बातों को किसी व्यंग्य वाली साइट पर जाहिर होने देना असल में देश के हित में ही है। थरूर के अनुसार, युवाओं के बीच मौजूद राष्ट्रीय भावनाओं के एक महत्वपूर्ण पहलू को इस अभियान ने छुआ है, भले ही इसके संस्थापकों की मंशा कुछ भी रही हो। शशि थरूर ने इस तरह के आंदोलनों की तुलना प्रेशर कुकर के वॉल्व से की।

उन्होंने कहा, "ये वॉल्व अंदर की भाप को बाहर निकलने देते हैं। अगर इन्हें बंद कर दिया जाए तो दबाव इतना बढ़ जाएगा कि कुकर फट जाएगा। मैं अफरातफरी और अराजकता के बजाय व्यंग्य को बेहतर मानता हूं।" थरूर ने सरकार और विपक्ष दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं की नाराजगी को नजरअंदाज करना, इनकार करना या दबाना घातक साबित होगा।

उन्होंने जोर दिया कि 'यंग इंडिया' की समस्याओं को पहचानना और उनका समाधान निकालना हम सबकी जिम्मेदारी है। अंत में थरूर ने अपील की, "चलिए, इस पर लगा बैन हटाते हैं और उनकी बात पर ध्यान देते हैं।" उन्होंने कहा कि लोगों की दबी हुई नाराजगी को दूर करने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों को जागना होगा।

 

Tags: Shashi Tharoor , Indian National Congress , Congress , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD