Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

समय पर स्क्रीनिंग और जल्द निदान से ही बनेगी मजबूत जन-केंद्रित स्वास्थ्य व्यवस्था : जेपी नड्डा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Geneva
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जिनेवा , 21 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 16:12 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में चल रही 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान फेफड़ों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पर एक उच्च स्तरीय साइड इवेंट को संबोधित किया। ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी भारत, जापान, फिलीपींस और जाम्बिया ने की।

जेपी नड्डा ने कहा, "समय पर स्क्रीनिंग, बीमारी की जल्द पहचान और देखभाल तक समान पहुंच ही एक मजबूत और जन-केंद्रित स्वास्थ्य प्रणाली का मूल आधार है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि फेफड़ों के स्वास्थ्य की जांच को मजबूत करना केवल तकनीकी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह जीवन बचाने, पीड़ा कम करने, आर्थिक बोझ घटाने और स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने से जुड़ा है।

केंद्रीय मंत्री ने भारत के 'टीबी मुक्त भारत' अभियान की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भारत ने विश्व का सबसे बड़ा स्क्रीनिंग और शीघ्र निदान कार्यक्रम चलाया है। घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, मोबाइल टीमों, सामुदायिक अभियानों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में लक्षित कार्यक्रमों के जरिए संवेदनशील आबादी तक पहुंच बनाई जा रही है।

नड्डा ने कहा, "दूरदराज और कम सुविधाओं वाले क्षेत्रों में जांच में देरी को कम करने के लिए मॉलिक्यूलर टेस्टिंग प्लेटफॉर्म, डिजिटल चेस्ट एक्स-रे, एआई-आधारित व्याख्या उपकरण, हैंडहेल्ड स्क्रीनिंग डिवाइस और विकेंद्रीकृत जांच प्रणालियों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है।" उन्होंने रेखांकित किया कि नवाचार को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए।

उन्होंने 'टीबी मुक्त भारत ऐप' का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें 'खुशी' नामक एआई-सक्षम बहुभाषी चैटबॉट शामिल है, जो लक्षणों, सुविधाओं और निकटतम जांच केंद्रों के बारे में वास्तविक समय में मार्गदर्शन देता है। इस ऐप को साधारण स्मार्टफोन पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के माध्यम से नागरिकों, संस्थानों, कॉरपोरेट्स और समुदायों को टीबी मरीजों और उनके परिवारों की मदद के लिए एकजुट किया गया है।

उन्होंने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों तथा फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका की भी सराहना की। नड्डा ने वैश्विक सहयोग की अपील करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें फेफड़ों के स्वास्थ्य को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज में मुख्यधारा में लाना, किफायती डायग्नोस्टिक्स और डिजिटल टूल्स तक पहुंच बढ़ाना, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करना, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देना और स्थायी वित्तपोषण सुनिश्चित करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली, बेहतर जांच, स्वच्छ वातावरण, अच्छे पोषण और समतावादी समाज की नींव रख सकती है। भारत सरकार फेफड़ों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के व्यावहारिक और बड़े पैमाने पर लागू समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया भर के सरकारों, इनोवेटर्स, भागीदारों और समुदायों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Geneva

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD