Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

कंडी क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन पुल : डा. राज कुमार चब्बेवाल

बडला चौ, मांझी चौ और भंगी चौ पर बनेंगे 3 ब्रिज, पंजाब सरकार ने फंड किए जारी

Dr Raj Kumar Chabbewal, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 May 2026

Last updated on: May 21, 2026, 15:20 IST

पंजाब सरकार द्वारा कंडी क्षेत्र में बेहतर आवाजाई और लोगों को बड़ी सुविधा देते हुए तीन बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा 20 करोड़ रूपए के फंड जारी कर दिए गए हैं। गांव ढाढा में हुए विशाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होशियारपुर से सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि ये तीन ब्रिज बडला चौ, मांझी चौ और भंगी चौ पर बनेंगे।

जिनका निर्माण कार्य कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। उन्होने कहा कि ये पुल कंडी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सहूलत साबित होंगे, क्योंकि लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी कि उन्हें ये सुविधा प्रदान की जाए। उन्होने कहा कि जब वो विधायक थे, तब से इन पुलों की मांग चली आ रही थी और अब आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने इस कार्य को अंतिम रूप देते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

कंडी क्षेत्र में मानसून और बारिश के दिनों में इन पुलों की कमी होने के कारण लोगों को दरपेश समस्याओं की बात करते हुए सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि इन पुलों का निर्माण होने के बाद लोगों को हर साल पेश आती समस्याओं का पूर्ण तौर पर समाधान हो जाएगा। उन्होनें कहा कि बडला चौ पर 6.46 करोड़ की लागत से; मांझी चौ पर 5.93 करोड़ की लागत से; भंगी चौ पर 8.11 करोड़ की लागत से पुलों का निर्माण होगा।

उन्होनें कहा कि कंडी के ईलावा जिला होशियारपुर में सड़कों का नवीनीकरण बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसके अंर्तगत ज्यादातर सड़कें 18 फीट चौड़ाई वाली बनाई जा रही हैं, ताकि लोगों को आने जाने में किसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े। सांसद डा. चब्बेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के हर वर्ग के हित में काम किया है चाहे औद्योगिक, किसानी, बिजली क्षेत्र, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, सेहत या बुनियादी ढांचे की मजबूती हो। इस मौके पर डा. जतिन्द्र कुमार, सरपंच सुरिन्द्र सिंह, कश्मीरी लाल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr Raj Kumar Chabbewal , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD