Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिला के गुजरेडा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला का दौरा किया

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कांगड़ा , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 16:20 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुजरेडा का दौरा किया। उन्होंने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, मूलभूत सुविधाओं तथा दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यालयों और विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के संबंध में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता के साथ बातचीत करते हुए उन्हें समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए राज्य के दुर्गम एवं ग्रामीण विद्यालयों में शैक्षिक आधारभूत अधोसंरचना को और सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का समाधान कर प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। 

उन्होंने बेहतर कक्षाओं, स्वच्छता सुविधाओं, डिजिटल शिक्षण संसाधनों तथा सरकारी ग्रामीण विद्यालयों में अनुकूल शैक्षणिक वातावरण की आवश्यकता पर भी बल दिया। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 तथा पीजीआई-डी 2024-25 रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर रहा है तथा प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में देश में छठा स्थान तथा राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ उपलब्ध संसाधनों और मानव बल के सर्वाेत्तम उपयोग के लिए विद्यालयों के रणनीतिक समूह की अवधारणा पर भी चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उपाय शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने तथा इस क्षेत्र में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने में सहायक साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा उल्लेखनीय भूमिका निभाती है। 

उन्होंने शिक्षकों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कठिन एवं दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।    

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD