Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुलाब चंद कटारिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश

बुधवार को पेट्रोल-डीजल वाहनों के उपयोग से परहेज कर पेश की नई मिसाल

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 16:01 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल की। राज्यपाल ने अपने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए पेट्रोल एवं डीजल वाहनों का उपयोग न कर सार्वजनिक एवं वैकल्पिक परिवहन साधनों का प्रयोग कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में खाड़ी देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनज़र देशवासियों से पेट्रोलियम संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन की बचत करने की अपील की गई थी। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए राज्यपाल श्री कटारिया ने निर्णय लिया कि वे प्रत्येक बुधवार को पेट्रोल एवं डीजल चालित वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे।

आज प्रातः राज्यपाल अपने स्टाफ सहित इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से बलटाना में रेलवे अंडर ब्रिज के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इसके उपरांत वे यू.टी. सचिवालय, चंडीगढ़ तक इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से गए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

चंडीगढ़ प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ईंधन संरक्षण और सतत परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल, पैदल, सीटीयू बसों तथा कारपूलिंग के माध्यम से आवागमन कर इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई। मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी पहलें भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकती हैं। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता से भी अपील की कि वे सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहनों, साइकिल तथा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें।

उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ में इस पहल के सकारात्मक परिणाम आने के बाद वे पंजाब सरकार से भी इसी प्रकार के वैकल्पिक एवं पर्यावरण हितैषी उपायों को अपनाने का आग्रह करेंगे। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए आम जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि देशहित में सामूहिक प्रयास ही भविष्य की चुनौतियों का समाधान बन सकते हैं।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD