Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रोम में नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ सात अजूबों में से एक कोलोसियम का क‍िया दौरा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Giorgia Meloni, Rome
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रोम , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 14:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इटली यात्रा के दौरान बुधवार को कोलोसियम का दौरा करने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी साथ रहीं। कोलोसियम इटली के रोम शहर में स्‍थित एक विशाल अंडाकार एम्फीथिएटर है, जो सात अजूबों में से एक है। इस इमारत का इत‍िहास लगभग दो हजार वर्ष पुराना है।

इसे रंगमंच भी कहा जाता है। यह रोमन वास्‍तुकला को दर्शाता है, साथ ही यह कई ऐत‍िहासिक लड़ाइयों का गवाह भी रहा है। इस एम्फीथिएटर में 80 से ज्‍यादा द्वार हैं। इसे फ्लेवियन राजवंश के समय 80 ईस्वी में पूरा किया गया था। यह मशहूर अंडाकार इमारत पत्थर और कंक्रीट से बनी है। इसमें करीब 80,000 लोग बैठ सकते थे, जो यहां ग्लैडिएटरों की लड़ाइयां और तरह-तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम देखने आते थे।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार रात (स्थानीय समय) रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने भारतीय प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”, जिससे दोनों नेताओं के बीच अच्छी दोस्ती साफ दिखाई देती है।

इससे पहले पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की ओर से आयोजित डिनर में भी शामिल हुए। उन्होंने इस डिनर की तस्वीरें भी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि वह मेलोनी के साथ बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों देश भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने एक्‍स पर लिखा, “रोम पहुंचने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मैं आज होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर बात करेंगे।” पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आगमन की जानकारी भी साझा की और बताया कि यह यात्रा भारत और इटली के रिश्तों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। वह बुधवार को रोम के ऐतिहासिक विला डोरिया पैंफिली में जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। यहां दोनों नेता एक संयुक्त घोषणा कर सकते हैं, जिससे भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर इटली पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।” उन्होंने आगे कहा, “भारत और इटली के बीच लंबे समय से बहुआयामी साझेदारी रही है।

यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाली है।” मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश 2025-2029 की संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना को लागू करने में लगे हैं। इस योजना में व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान और तकनीक और लोगों के बीच संबंध जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 तक भारत में इटली का कुल विदेशी निवेश (एफडीआई) 3.66 अरब डॉलर रहा है। इसके अलावा रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ रहा है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Giorgia Meloni , Rome

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD