Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रोम में शानदार स्वागत के ल‍िए नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय का जताया आभार

इतालवी कलाकारों की प्रस्तुति को भी सराहा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Rome
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रोम , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 14:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली के रोम में भारतीय समुदाय की ओर से दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया। साथ ही, स्वागत समारोह में शानदार प्रस्‍तुत‍ि के ल‍िए इतालवी कलाकारों को बधाई भी दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “मैं इटली में भारतीय समुदाय की ओर से रोम में पिछली शाम मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए बहुत आभारी हूं।

भारत के प्रति उनका गहरा लगाव और भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता बहुत सराहनीय है। भारतीय प्रवासी दुनियाभर में लगातार हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं।” पीएम ने पोस्‍ट में लिखा, ''इटली में भारतीय संगीत काफी लोकप्रिय हो रहा है। रोम में हुए सामुदायिक स्वागत समारोह के दौरान पांच इतालवी कलाकारों ने 'हंसध्वनि' की प्रस्तुति दी।

वैलेरियो ब्रूनी (संतूर), लियो वर्तुनी (सितार), सिमोन मैटिएलो (बांसुरी), फ्रांसेस्को घेराडी (तबला) और निकोलो मेलोची (बांसुरी) को बधाई।'' प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर से आयोजित डिनर में भी हिस्सा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और कहा कि वह बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं, जिसमें दोनों नेता भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “रोम पहुंचने के बाद, मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला और उसके बाद ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। आज होने वाली बातचीत को लेकर उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर आगे चर्चा करेंगे।”

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी का इटली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मंगलवार रात रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। भारतीय प्रधानमंत्री के लिए व्यक्तिगत संदेश में मेलोनी ने एक्‍स पर लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”, जिससे दोनों नेताओं के बीच अच्छे संबंधों का संकेत मिला।

पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा की जानकारी भी साझा की और बताया कि वह इटली के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आधिकारिक यात्रा पर रोम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का मंगलवार रात इटली में आगमन हुआ, जहां उनका स्वागत उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारत और इटली की रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर रोम पहुंचे हैं। इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने उनका एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया।” उन्होंने आगे कहा, “भारत और इटली के बीच लंबे समय से बहुआयामी संबंध रहे हैं।

यह यात्रा इन संबंधों को और नई गति देगी।” विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देश 2025-2029 के संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना को लागू कर रहे हैं। इस रोडमैप में व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आपसी संबंध जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Rome

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD