Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिष्टाचार भेंट

प्रदेश के विकास, सडक़ नेटवर्क और जनहित परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 12:41 IST

केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में सडक़ अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार तथा बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त प्रदेश से गुजरने वाले विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ स्थानों पर ऑवरब्रिज और अंडरपास बनाए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विषयों के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, नई सडक़ योजनाओं तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बेहतर सडक़ नेटवर्क से जोडऩे के प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर भी सार्थक संवाद हुआ। 

उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क और परिवहन व्यवस्था किसी भी प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला होती है। बेहतर कनेक्टिविटी से जहां व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलता है, वहीं आम नागरिकों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होती है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में आधुनिक सड़क अवसंरचना के निर्माण को प्राथमिकता दिए जाने से विकास कार्यों को नई गति मिली है।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है। देशभर में एक्सप्रेस-वे, हाईवे और आधुनिक सड़क परियोजनाओं के माध्यम से उन्होंने विकास की नई सोच को मजबूत किया है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के विकास को लेकर सकारात्मक और दूरगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD