Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'राह-वीर योजना' से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मिलेगी मदद, जख्मी को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा 25,000 रुपए का पुरस्कार : नितिन गडकरी

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 May 2026

Last updated on: May 19, 2026, 17:10 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सराय काले खान से जैतपुर तक बने 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री प्रवेश वर्मा समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे। यह महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजना दिल्ली और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।

इसके पूरा होने के बाद दोनों महानगरों के बीच यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह एक सुनियोजित परियोजना है और इसी सोच के तहत इसे लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कालिंदी कुंज दिल्ली के सबसे अधिक ट्रैफिक दबाव वाले इलाकों में से एक है और सरकार इसे सिग्नल-फ्री बनाने की दिशा में काम कर रही है।

गडकरी ने कहा कि ट्रैफिक समस्याएं लगातार बदलती रहती हैं और यह दावा करना संभव नहीं कि हर समस्या का पूरी तरह समाधान हो जाएगा। हालांकि, सरकार का इरादा साफ है और वह हर स्तर पर समस्याओं को कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को नियंत्रित करना आसान नहीं है, लेकिन लॉन्ग टर्म प्लानिंग के जरिए ट्रैफिक दबाव को कम किया जाएगा और लोगों को सस्टेनेबल डेवलपमेंट के साथ बेहतर राहत देने की कोशिश की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार की 'राह-वीर योजना' का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है, तो सरकार की ओर से उसे 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को किसी भी अस्पताल में भर्ती कराने पर सरकार अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का खर्च आठ दिनों के इलाज के लिए अस्पताल को तुरंत उपलब्ध कराएगी। इसका उद्देश्य हादसे में घायल लोगों की जान बचाना है।

नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, यदि सड़क हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए तो हर साल करीब 50 हजार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने मीडिया और आम लोगों से भी अपील की कि सड़क सुरक्षा और घायल लोगों की मदद को लेकर जागरूकता फैलाने में सहयोग करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD