Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्र निर्माण में सिविल सोसाइटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका : कविन्द्र गुप्ता

जम्मू में रोटरी क्लब लीडरशिप लर्निंग सेमिनार को किया संबोधित

 Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Jammu
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 18 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 16:17 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रभावी नेतृत्व केवल किसी पद पर आसीन होना नहीं, बल्कि लोगों को साथ लेकर चलना, समाज की आवश्यकताओं को समझना और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनना है। राज्यपाल ने गत सायं जम्मू में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 द्वारा आयोजित क्लब लीडरशिप लर्निंग सेमिनार को संबोधित करते हुए जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी उपस्थिति सेवा, नेतृत्व और सामाजिक समर्पण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रोटरी इंटरनेशनल के मार्गदर्शक सिद्धांत ‘सर्विस एबव सेल्फ’ की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानव सेवा के लिए समर्पित एक वैश्विक आंदोलन है। 

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आपदा राहत और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में रोटरी के योगदान को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में सामाजिक संगठनों और स्वैच्छिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि रोटरी जैसे संगठन समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं। जब सरकार और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तभी व्यापक और सार्थक परिवर्तन संभव होता है। राज्यपाल ने देश के सामने मौजूद सामाजिक चुनौतियों जैसे नशा सेवन, पर्यावरण असंतुलन, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और युवाओं में बढ़ती सामाजिक दूरी का उल्लेख करते हुए कहा कि केवल सरकारी प्रयास इन समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है।

युवा पीढ़ी से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार क्षमता का उपयोग करने का आह्वान किया।

रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच अभियान, स्वच्छता अभियान, शैक्षिक सहयोग, पौधरोपण अभियान और आपदा राहत कार्य जैसी रोटरी क्लब की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में की गई अपील का समर्थन करते हुए राज्यपाल ने नागरिकों से दैनिक जीवन में ईंधन बचत की आदत अपनाने की अपील की। 

उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, निजी वाहनों का अनावश्यक उपयोग कम करने, ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन बंद रखने तथा कार पूलिंग अपनाने का आग्रह किया। राज्यपाल ने कहा कि ईंधन बचाना केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य भी है, जो देश के आयात बोझ और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। 

उन्होंने क्षेत्र के सभी रोटरी क्लबों से ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया और कहा कि करोड़ों परिवारों द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी देश की ऊर्जा सुरक्षा में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री देशवासियों से कोई आह्वान करते हैं, तो हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह उसे चरितार्थ करने के लिए हर संभव प्रयास करें। 

उन्होंने सामूहिक प्रयास और नागरिक चेतना को एक विकसित एवं जिम्मेदार समाज की पहचान बताया। राज्यपाल ने रोटरी क्लब जम्मू, तवी और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबेरॉय, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन अनिल सिंघल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अविनाश महेन्द्रू, विशेष अतिथि पूर्व रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर रोटेरियन ए.एस. वेंकटेश, मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन शशांक रस्तोगी तथा सेमिनार समन्वयक रोटेरियन आशीष लांगर और गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD