Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : अभिषेक पोरेल-केएल राहुल की शतकीय साझेदारी, डीसी ने आआर को 5 विकेट से हराया

KL Rahul, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Delhi Capitals, Rajasthan Royals, Mitchell Starc, Abishek Porel, Ashutosh Sharma, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 15:34 IST

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ डीसी ने प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाई है, जबकि आरआर एक पायदान नीचे खिसक गई। आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 12 मुकाबलों में 6 हार और इतनी ही जीत के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 13 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम अब सातवें पायदान पर है।

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इस टीम को 19 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

सूर्यवंशी 21 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जहां से ध्रुव ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ध्रुव जुरेल 40 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रियान ने 26 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने 2-2 सफलताएं अपने नाम कीं। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम को अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 61 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की।

अभिषेक 31 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने पारी को संभाला। राहुल ने 42 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 56 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। डीसी ने 122 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। कप्तान ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 4 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई।

अक्षर 18 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आशुतोष ने 5 गेंदों में 18 रन की नाबाद पारी खेली। मेहमान खेमे से जोफ्रा आर्चर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दासुन शनाका ने 1 विकेट निकाला।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Delhi Capitals , Rajasthan Royals , Mitchell Starc , Abishek Porel , Ashutosh Sharma , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD