Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

युवा पीढ़ी को अपने महान इतिहास से जोड़ने की बहुत आवश्यकता : गुलाब चंद कटारिया

राज्यपाल कटारिया ने दिल्ली फतेह दिवस को समर्पित महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया जन्म शताब्दी समारोह में की शिरकत

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नाभा , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 11:06 IST

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया का इतिहास वीरता, ईमानदारी और कौमी सेवा से भरपूर है। राज्यपाल कटारिया आज विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी, नाभा द्वारा दिल्ली फतेह दिवस को समर्पित महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर उनके 303वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाभा पहुंचे थे।

इस अवसर पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने महान इतिहास से जोड़ने की बहुत आवश्यकता है ताकि वे अपने विरसे और महान शख्सियतों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह की शुरुआत महाराजा सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। संत नरेंद्र सिंह जी अलहौरां वालों ने बेअदबी विरोधी कानून पर राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षर करने पर उनका विशेष सम्मान किया।इस मौके पर भगवंत सिंह रामगढ़िया ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वे केवल एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि कौम के मान और शान के प्रतीक थे। 

उन्होंने अपने जीवनकाल में पंजाब और सिख इतिहास में विलक्षण योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने बच्चों को अपने इतिहास से अवगत करवाएं। अवतार सिंह नन्नड़े ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में “रामगढ़िया चेयर” स्थापित होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों और आने वाली पीढ़ियों को रामगढ़िया इतिहास, संस्कृति और योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि इतिहास को संभालना और उसकी सही जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की मुख्य आवश्यकता है। विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी रजि. नाभा के पदाधिकारियों ने मेहमानों का धन्यवाद किया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान, प्रबंधक चरण सिंह, मलकीत कंबाइन, हरि सिंह, अवतार सिंह नन्नड़े, मोहन सिंह मालेरकोटला, प्रेम सिंह, गुरचरण सिंह, परमजीत कैंथ, हरमिंदर सिंह नीटा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक हस्तियां तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD