Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, The Hague, Netherlands
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

द हेग , 16 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 17:48 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। श्री मोदी के आगमन पर नीदरलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीयों और भारत के मित्रों की एक विशाल सभा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए उत्साहपूर्ण और रंगारंग स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने डच समाज में भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान और भारत और नीदरलैंड के बीच मित्रता के जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के भारत के साथ गहरे और स्थायी ऐतिहासिक संबंधों को भी याद किया और पीढ़ियों से उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर और डच विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या विशेष रूप से नवाचार-आधारित क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच समकालीन साझेदारी को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल संबंध विशेष रूप से क्रिकेट और हॉकी दोनों देशों के बीच घनिष्ठ जन-संबंधों को और अधिक बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रमुख केन्द्रित क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं और नीदरलैंड के साथ द्विपक्षीय सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत और बढ़ते व्यापार एवं आर्थिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि नीदरलैंड यूरोप में भारत के सबसे बड़े निर्यात स्थलों में से एक है और इसके प्रमुख निवेश साझेदारों में से एक है।

उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए नए अवसर खोलेगा। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनने के उद्देश्य से भारत में हो रही वृद्धि और प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल प्रणालियों में व्यापक प्रगति के माध्यम से भारत में जारी परिवर्तन और गति का उल्लेख किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत आत्मविश्वास से अपने भविष्य को आकार दे रहा है और वैश्विक विकास एवं समृद्धि में योगदान दे रहा है। श्री मोदी ने भारतीय समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत सरकार विदेश में रहने वाले प्रत्येक भारतीय के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उनसे नीदरलैंड में अपने अनुभव का लाभ उठाकर विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

नीदरलैंड, यूरोप में भारतीय मूल के लोगों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है जिसमें सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के लगभग 200,000 सदस्य शामिल हैं। इस संदर्भ में उन्होंने चौथी पीढ़ी से छठी पीढ़ी तक सूरीनामी-हिंदुस्तानी प्रवासी समुदाय के लिए ओसीआई पात्रता में छूट के बारे में जानकारी दी।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , The Hague , Netherlands

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD