Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नितिन गडकरी ने इंदापुर में संत तुकाराम पालखी मार्ग का किया निरीक्षण

दिसंबर तक तैयार होगा विट्ठल भक्ति का ग्रीन हाईवे

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Pune
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 15 May 2026

Last updated on: May 16, 2026, 13:25 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंदापुर में संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-965 जी) का निरीक्षण किया। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे, विधायक राहुल कोल्हे, पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन पाटिल और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने बस से पूरा स्ट्रेच देखा और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

नितिन गडकरी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि परियोजना का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने इसे मात्र सड़क न बताते हुए 'ग्रीन हाईवे' की संज्ञा दी। गडकरी ने कहा, "भगवान विट्ठल हमारे महाराष्ट्र के आराध्य देव हैं। संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज हमारी सांस्कृतिक प्रेरणा हैं। यह एक रोड नहीं, बल्कि आस्था का मार्ग है।

इसी कारण हम इसे स्वाभाविक रूप से ग्रीन हाईवे बना रहे हैं ताकि यात्रियों को कोई तकलीफ न हो और वे आनंदपूर्वक पंढरपुर पहुंचें।" उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग का निरीक्षण। हर साल विट्ठल भक्ति में लाखों वारकरी पंढरपुर यात्रा पर निकलते हैं। उनकी तीर्थयात्रा को आरामदायक बनाने के लिए यह पुनर्विकास किया जा रहा है।"

उन्होंने बताया, "संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग देहू से पंढरपुर तक 130 किलोमीटर लंबा है, जो पुणे और सोलापुर जिलों को जोड़ता है। कुल 4,416 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना को तीन पैकेजों में विभाजित किया गया है। पटस-बारामती खंड पूरा हो चुका है, जबकि बारामती-इंदापुर खंड 84 प्रतिशत और इंदापुर-टोंडाले खंड 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

शेष कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर तक इसे पूरा होने की संभावना है।" गडकरी ने बताया, "यह मार्ग बारामती, भिगवन, अकलूज और शिरपुर जैसे क्षेत्रों को बाईपास करते हुए तेज और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा। पैदल यात्रा करने वाले वारकरियों के लिए अलग पैदल मार्ग, आधुनिक पुल, अंडरपास और बाईपास की व्यवस्था की गई है। संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग (एनएच-965) के साथ इस परियोजना से लाखों श्रद्धालुओं की आषाढ़ी और कार्तिकी वारी अब और अधिक सुगम हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण है। सड़क निर्माण के दौरान आए 400 से अधिक पेड़ों को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया और उनकी देखभाल की जा रही है। दोनों ओर स्थानीय छायादार पेड़ लगाए गए हैं। इसके अलावा, राजमार्ग के किनारे 25 तालाबों को गहरा किया गया है, जिससे आस-पास के 25 गांवों में जल संरक्षण बढ़ेगा।

वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हिंगनगांव और कनेरी क्षेत्र में अंडरपास बनाए गए हैं, ताकि जंगली जानवरों की आवाजाही सुरक्षित रहे और दुर्घटनाएं कम हों।" नितिन गडकरी ने कहा कि परियोजना में करीब 50 प्रतिशत खर्च रोजगार सृजन पर हो रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद होटल, ढाबा, परिवहन और पर्यटन से जुड़े अनेक छोटे उद्योग फलेंगे-फूलेंगे।

लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ग्रीन हाईवे आस्था और विकास का अद्भुत संगम बनेगा। स्थानीय किसान, व्यापारी और वारकरी समुदाय इस परियोजना को महाराष्ट्र के विकास का नया अध्याय मान रहे हैं।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Pune

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD