Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज को दी 208 करोड़ रुपए की सौगात, बोले-माफिया, दंगा और पलायन के दौर से निकला जिला

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Maharajganj, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

महराजगंज , 15 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 17:38 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज में 208 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश इंसेफेलाइटिस, माफियावाद, अराजकता और पलायन की मार झेल रहा था, लेकिन डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय इंसेफेलाइटिस महामारी बनकर बच्चों की जान लेती थी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं और किसान, नौजवान व बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करते थे। आज महराजगंज में मेडिकल कॉलेज है, कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और माफिया का आतंक समाप्त हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अब कोई माफिया गरीब की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता।

कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता और गौहत्या करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई हो रही है।” उन्होंने नौतनवां विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के गठन के बाद पहली बार पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत यहां हुई थी और क्षेत्र की जनता के समर्थन का ऋण विकास कार्यों के जरिए चुकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी गई, जिसके कारण नौतनवां तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले करोड़ों रुपए कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल पर खर्च किए जाते थे, जबकि अब वही धन मंदिरों के सुंदरीकरण और धार्मिक स्थलों के विकास में लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और सहयोगी दलों के विधायक अपने क्षेत्रों में सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम कर रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्षी दल इन परियोजनाओं में हमेशा बाधा बने रहे। उन्होंने दावा किया कि देश में डबल इंजन सरकार के मॉडल को व्यापक समर्थन मिल रहा है और पश्चिम बंगाल में भी जनता बदलाव चाहती है।

ईंधन आपूर्ति और वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें कई गुना बढ़ी हैं, लेकिन भारत सरकार ने हालात को नियंत्रित रखने का प्रयास किया है। उन्होंने लोगों से विपक्ष के “नकारात्मक नैरेटिव” से बचने की अपील करते हुए कहा कि देशहित में लिए गए फैसलों के साथ सभी नागरिकों को खड़ा होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “देश से बढ़कर कुछ नहीं है। जो भी निर्णय राष्ट्रहित में होगा, उसमें हर भारतीय को प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Maharajganj , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD