Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत-यूएई की दोस्ती काफी मजबूत, बेहतर भविष्य के लिए साथ मिलकर काम करेंगे : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, Abu Dhabi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अबू धाबी , 15 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 16:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और यूएई की दोस्ती बेहद मजबूत है और दोनों देश मिलकर दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए काम करते रहेंगे। अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक और सकारात्मक बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा, “भारत और यूएई की मित्रता बहुत मजबूत है।

हमारे देश अपनी माटी (धरती) के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से साथ मिलकर काम करते रहेंगे।” इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर भी पोस्ट करते हुए कहा, “मेरे भाई, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बेहद शानदार चर्चा हुई। हमने यूएई पर हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा दोहराई। साथ ही इस पूरे दौर में दिखाई गई उनके नेतृत्व क्षमता, साहस और दूरदर्शिता की भी सराहना की।

यूएई में भारतीय समुदाय के प्रति उनकी देखभाल और चिंता के लिए आभार व्यक्त किया।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे भाई, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और मैंने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही व्यापार, ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।”

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। बातचीत में ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, फिनटेक सहित तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे विषय शामिल रहे। इसके अलावा पश्चिम एशिया के हालात और अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में यूएई पर हुए हमलों और उसकी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों की कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने शांति, स्थिरता और समृद्धि के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इस यात्रा के दौरान ऊर्जा, रक्षा, शिपिंग सहित बुनियादी ढांचे और उन्नत तकनीक के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिससे भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिली।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यूएई ने भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश की भी घोषणा की है। इससे दोनों देशों के बाजार और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई सरकार और शाही परिवार का भारतीय समुदाय का कठिन समय में ख्याल रखने के लिए आभार भी जताया।

उन्होंने कहा, “यूएई पर हुआ हमला किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। कठिन परिस्थितियों में आपने जो संयम और साहस दिखाया, वह सराहनीय है। राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए आपके नेतृत्व में उठाए गए कदमों के लिए हम आपको बधाई देते हैं।” पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत हमेशा संवाद एवं कूटनीति के जरिए समस्याओं के समाधान का पक्षधर रहा है।

उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र बनाए रखना भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा, “भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और भविष्य में भी रहेगा। शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए भारत हर संभव सहयोग देने को तैयार है।”

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan , Abu Dhabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD