Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह और नितिन नवीन से की मुलाकात

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Amit Shah, Nitin Nabin, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 14:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी साझा की गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई और कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे विषय शामिल रहे। गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सीएम योगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट की। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें पटुका और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर नितिन नवीन से हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में मुझे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

साथ ही, उन्होंने मुलाकात के लिए समय देने पर नितिन नवीन का आभार भी प्रकट किया। बता दें कि सीएम योगी की इस मुलाकात को हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में 10 मई को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान छह नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस बार विभागों का बंटवारा प्रशासनिक दृष्टि से नहीं, बल्कि मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसके कई बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Amit Shah , Nitin Nabin , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD