Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

चंडीगढ़ में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु राज्य समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Mandip Singh Brar, Secretary Health, Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 18:20 IST

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु राज्य समन्वय समिति की बैठक आज यूटी सचिवालय, चंडीगढ़ के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव, यू.टी. चंडीगढ़, श्री मंदीप सिंह बराड़, आईएएस ने की।

बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD), राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK), स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम (SHWP), एनीमिया मुक्त भारत (AMB) तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़; निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं-सह-प्रबंध निदेशक, एनएचएम; परियोजना निदेशक, राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी; निदेशक स्कूल शिक्षा; पीजीआईएमईआर के सामुदायिक चिकित्सा एवं स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ विभाग तथा सोशल पीडियाट्रिक्स विभाग, एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर के प्रतिनिधियों सहित सामाजिक कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की उपलब्धियों एवं कवरेज की समीक्षा की। कार्यक्रम अधिकारी, आरबीएसके द्वारा कार्यक्रमों की प्रगति एवं गतिविधियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। स्वास्थ्य सचिव ने किशोरों में विभिन्न रोगों के भार की भी समीक्षा की तथा जागरूकता एवं रोकथाम संबंधी गतिविधियों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। 

उन्होंने पीयर एजुकेटर कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल नोडल शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि किशोरों तक बेहतर पहुंच एवं सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के बेहतर परिणामों हेतु उन्होंने विद्यालयों में आयरन एवं फोलिक एसिड की खुराक के सेवन के लिए एक निर्धारित दिन एवं समय तय करने का भी सुझाव दिया। 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के सहयोग से मृदा जनित कृमि संक्रमण (STH) पर एक सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिए। बैठक का समापन विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा एनएचएम कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों एवं किशोरों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने पर बल देते हुए किया गया।

 

Tags: Mandip Singh Brar , Secretary Health , Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD