Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

इंडस्ट्री के दिग्गजों ने ‘इन्स एंड आउट्स-2026’ एक्सपो पर बनाई रणनीति

PHD Chamber of Commerce and Industry, PHDCCI, Young Architects Forum, YAF
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 15:47 IST

युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना है, जहां वह आपस में जुड़ सकें,मिलकर काम कर सकें और तेज़ी से बदलते आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अपने नए-नए विचार साझा कर सकें। 

यह फोरम शिक्षा जगत, इंडस्ट्री और प्रोफेशनल्स के बीच की खाई को पाटने का प्रयास करता है, साथ ही उभरते हुए आर्किटेक्ट्स के बीच रचनात्मकता, स्थिरता और आधुनिक डिज़ाइन सोच को बढ़ावा देता है। पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, सुश्री भारती सूद ने युवा आर्किटेक्ट्स का इस फोरम में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सक्रिय इंडस्ट्री संस्था है, जो इंडस्ट्री के विकास को मज़बूत करने, नीतियों की वकालत करने, व्यावसायिक नेटवर्क बनाने और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स व उद्यमियों के लिए आपसी सहयोग वाले मंच तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान पीएचडीसीसीआई द्वारा प्रस्तुत ‘इन्स एंड आउट्स-2026’ के बारे में प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह एक्सपो आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए इस क्षेत्र के सबसे प्रमुख मंचों में से एक के रूप में उभरा है। आधुनिक आर्किटेक्चर के भविष्य को समझना की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनरों और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों के लिए नई-नई टेक्नोलॉजी, टिकाऊ समाधान, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक डिज़ाइन के नए रुझानों को प्रदर्शित करेगा।

पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और आर्किटेक्चर व कंस्ट्रक्शन सेक्टर के युवा प्रोफेशनल्स के बीच आपसी जुड़ाव, सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'यंग आर्किटेक्ट्स फोरम के लॉन्च की सराहना की। ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ के अध्यक्ष और जाने-माने आर्किटेक्ट सुकुमार जेरथ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इंडस्ट्री के साथ सीधे संवाद, ज्ञान के आदान-प्रदान और व्यावसायिक विकास के माध्यम से युवा आर्किटेक्ट्स को तराशने में इस तरह के मंच की कितनी अहम भूमिका होती है।

चंडीगढ़ चैप्टर के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, आर्किटेक्ट्स, उद्योग से जुड़े लोगों और प्रतिभागियों का उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति और बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में चैंबर के पंजाब राज्य चैप्टर के मोहाली क्षेत्र के संयोजक इंजीनियर रवजीत सिंह और ट्रेड फेयर सलाहकार हरदीप सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: PHD Chamber of Commerce and Industry , PHDCCI , Young Architects Forum , YAF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD