Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

गुलाब चंद कटारिया ने पीएचडीसीसीआई की दसवीं इन्स आउट एग्जीबिशन का किया उद्घाटन

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, PHDCCI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Sep 2024

Last updated on: Sep 13, 2024, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटैक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एमएसएमई मंत्रालय, यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन, स्टार्टअप पंजाब, नेटवर्क ऑफ पीपुल फॉर कंस्ट्रक्शन तथा इंडस्ट्रियल बिजनेस ऑनर्स एसोसिएशन के सहयोग से सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में दसवें चार दिवसीय इन्स एंड आउट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के दौरान श्री कटारिया ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण पूरे देश के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी को एकजुटता से प्रयास करने होंगे उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति और कंस्ट्रक्शन को आपस मे जोड़ा जाए। हमे भवन निर्माण करते समय पर्यावरण तथा प्रकृतिक साधनों का ख्याल का ख्याल रखना चाहिए।

श्री कटारिया ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण में वास्तुकला का महत्व तो बढ़ रहा है लेकिन पर्यावरण संरक्षण को पीछे छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा है, जिसे पूरा करने में वोकल फॉर लोकल की भूमिका अहम है। इस कार्य मे पीएचडीसीसीआई जैसे संस्थानों की भूमिका अहम है। इस आयोजन के साथ उपभोक्ताओं व उत्पादकों को एक छत मिली है।

यह सराहनीय प्रयास है। इससे पहले प्रशासक का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई चण्डीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से आर्किटेक्चर क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी एक मंच प्रदान किया गया। यहां आकर वह भवन निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक और बदलाव के बारे में सीख सकते हैं।

चण्डीगढ़ चेप्टर के को चेयर सुव्रत खन्ना ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इंस आउट का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग विभाग की सचिव आईएएस हरगुनजीत कौर, साइंस एवं टेक्नॉलजी विभाग के सचिव टी सी नौटियाल के अलावा पंजाब चेप्टर के चेयर आर एस सचदेवा, को चेयर संजीव सिंह सेठी, कर्ण गिल्होत्रा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , PHDCCI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD