Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री ने सब्जी मंडी शिमला में निर्मित होने वाले व्यावसायिक परिसर की समीक्षा की

हमीरपुर में प्रस्तावित सिटी सेंटर परियोजना के लिए भी दिए दिशा-निर्देश

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News, Vikramaditya Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 11 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 14:25 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शहरी विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिमला में सब्जी मंडी केंद्रीय व्यापारिक जिला (सीबीडी) परियोजना तथा हमीरपुर के प्रस्तावित सिटी सेंटर परियोजना के अंतर्गत राज्य सरकार विश्वस्तरीय व्यापारिक और आर्थिक केंद्र विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम करने, संस्थागत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा आधुनिक व्यावसायिक स्थलों, स्मार्ट पार्किंग सुविधाओं और ग्रीन-ब्लू सार्वजनिक क्षेत्रों के माध्यम से ये परियोजनाएं स्थायी राजस्व सृजन की दिशा में सहायक साबित होंगी। 

मुख्यमंत्री ने विभाग को इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सब्जी मंडी सीबीडी परियोजना शिमला को दो चरणों के तहत विकसित किया जाएगा जिसके लिए 330 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के पहले चरण पर 210 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जिनमें से 160 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही नगर निगम शिमला और लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। 

उन्होंने नगर निगम शिमला को निर्देश दिए कि 53 आवास, छह शेड, एसजेपीएनएल कार्यालय को 11 मई तक, पार्षद कार्यालय और खाद्य सुरक्षा कार्यालय को 15 मई तक तथा पांच दुकानों को 21 मई 2026 तक खाली करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोक निर्माण विभाग इन अधोसंरचनाओं को तोड़ कर 11 जुलाई 2026 तक इस जगह को निर्माण कार्यों के लिए पूरी तरह से तैयार कर सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अगस्त, 2026 तक परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए।

हमीरपुर में प्रस्तावित 140 करोड़ रुपये की सिटी सेंटर परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नया बस स्टैंड शीघ्र ही पूरा होने वाला है और पुराने बस स्टैंड को तोड़कर इस परियोजना को निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए 80 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि शेष धनराशि पीपीपी मोड के माध्यम से एकत्रित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी द्वारा परिसर खाली करवाने के लिए कब्जा धारकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि स्थान खाली होने के एक माह के भीतर निविदा प्रक्रिया पूरी की जाए। बैठक में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रधान सचिव शहरी विकास देवेश कुमार, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल, निदेशक शहरी विकास नीरज कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News , Vikramaditya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD