Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रीलंका के महिला सांसद कॉकस ने संसद भवन में ओम बिरला से भेंट की

भारत और श्रीलंका सदियों पुराने सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को साझा करते हैं : ओम बिरला

Om Birla, Lok Sabha Speaker, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 11:43 IST

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि भारत और श्रीलंका गहरे सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों से बंधे हुए हैं, जो सदियों से विकसित हुए हैं। दोनों देशों की साझा बौद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये अटूट संबंध आज भी भारत और श्रीलंका के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्तों का आधार हैं। श्री बिरला ने ये उद्गार  आज संसद भवन में श्रीलंका के 'महिला सांसद कॉकस' (Women Parliamentarians’ Caucus) के साथ बातचीत के दौरान व्यक्त किये।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका सरकार की महिला एवं बाल मामलों की मंत्री महामहिम सुश्री सरोजा सावित्री पॉलराज कर रही थीं। हाल ही में श्री एस.एम. मरिक्कर के नेतृत्व में आए श्रीलंकाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए श्री बिरला ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संसदीय आदान-प्रदान पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सांसदों के बीच निरंतर संवाद और नियमित मुलाकातों ने भारत-श्रीलंका के संसदीय संबंधों को नई गति दी है और आपसी समझ को मजबूत किया है। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए श्री बिरला ने कहा कि आज महिलाएं शासन और राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया से लेकर नीति निर्धारण और नेतृत्व की भूमिकाओं तक सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का दृष्टिकोण अब "महिलाओं के विकास"  के स्थान पर  "महिलाओं के नेतृत्व में विकास" (Women-led Development) हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दृढ़ विश्वास है कि जब महिलाएं विकास का नेतृत्व करती हैं, तो समाज अधिक समावेशी, संतुलित और टिकाऊ बनता है। श्री बिरला ने यह भी बताया कि नए संसद भवन में भारत की संसद द्वारा पारित पहला कानून 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' था। य

ह कानून लोक सभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया, जिससे महिलाएं देश की विधायी प्रक्रियाओं में अधिक निर्णायक भूमिका निभा सकेंगी और यह भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव (ग्रासरूट्स) पर चर्चा करते हुए श्री बिरला ने बताया कि भारत के कई राज्यों ने स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है।

इसके परिणामस्वरूप, आज देश भर में 14 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में अपनी सेवाएं दे रही हैं और शासन व सामुदायिक विकास में सक्रिय योगदान दे रही हैं। आर्थिक सशक्तिकरण के विषय पर श्री बिरला ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से भारत में बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने 'लखपति दीदी' जैसी योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया जो ग्रामीण भारत में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक क्रांतिकारी माध्यम बनकर उभरी हैं। इस अवसर पर महामहिम सुश्री सरोजा सावित्री पॉलराज ने प्रतिनिधिमंडल के स्वागत और आतिथ्य के लिए श्री बिरला का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा से श्रीलंका की महिला सांसदों को भारत की परिवर्तनकारी योजनाओं, विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता और डिजिटल कॉमर्स के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को गहराई से समझने का अवसर मिला है। सुश्री पॉलराज ने कोविड-19 महामारी और 'डितवा' चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कठिन समय में श्रीलंका को निरंतर सहायता देने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया।

 

Tags: Om Birla , Lok Sabha Speaker , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD