Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य को 15 जून तक किया जाए पूरा : श्रुति चौधरी

आरडी 42500 से 66600 तक के वन विभाग से जुड़े लंबित कार्यो को भी प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निपटाने के दिए निर्देश

Shruti Choudhary, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बधवाना , 11 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 10:30 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी रीमॉडलिंग परियोजना के आरडी 66700 के आरसीसी पाइपलाइन के कार्य आगामी 15 जून तक हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र के किसानों और आमजन को इसका लाभ समय पर मिल सके। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने यह निर्देश आज बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी रीमॉडलिंग परियोजना के औचक निरीक्षण के दौरान दिए।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी को 41.30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से रीमॉडलिंग करने के कार्य को मंजूरी दी थी और इस परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो तथा सभी लंबित प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

इससे चरखी दादरी शहर और 35 गांवों की पेयजल समस्या का होगा स्थायी समाधान

सिंचाई मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरे होने से चरखी दादरी शहर सहित आसपास के लगभग 35 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के लगभग 2.30 लाख लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं स्थायी बनेगी। उन्होंने बताया कि सिंचाई हेतु बेहतर जल आपूर्ति व्यवस्था से लगभग 1.50 लाख शहरी निवासियों तथा लगभग 80 हजार ग्रामीण नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना आने वाले वर्षों में क्षेत्र की बढ़ती जल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटरी के रीमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा पानी की आपूर्ति अधिक सुचारू और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित हो सकेगी। इससे खेती की उत्पादकता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

वन विभाग से जुड़े मामलों को तुरंत करें क्लियर

सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित आरडी 42500 से 66600 तक वन विभाग के जो भी लंबित मुद्दे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत क्लियर किया जाए, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और परियोजना का पूरा लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके।

किसानों की आय बढ़ाने में सहायक बनेगी परियोजना

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से लगभग 9974/8834 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई संभव हो सकेगी। इससे किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिलेगी, फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और किसानों की आय में भी सकारात्मक सुधार आएगा। साथ ही, 14 वाटर वर्क्स टैंक एवं गांवों के तालाबों में पानी की सप्लाई सुनिश्चित होने से जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। इससे पशुधन को भी लाभ होगा और ग्रामीण क्षेत्रों की आजीविका को मजबूती मिलेगी।

जल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि लोक नायक चौधरी बंसी लाल की दूरदर्शी सोच और विकासवादी नेतृत्व में लगभग 50 वर्ष पहले बनाई गई बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी हरियाणा की सिंचाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक रही है। अब इस ऐतिहासिक परियोजना को आधुनिक स्वरूप देते हुए सफलतापूर्वक रीमॉडल किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जल व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

 

 

Tags: Shruti Choudhary , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD