Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

तेलंगाना के महबूबनगर में स्पोर्ट्स बाइक की कार से टक्कर, पांच लोगों की मौत

Tragedy, Road Accident, Telangana
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

तेलंगाना , 11 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 16:41 IST

तेलंगाना के महबूबनगर जिले में सोमवार को उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत पांच की मौत हो गई। महबूबनगर बाईपास रोड पर पालकोंडा जंक्शन पर कार यू-टर्न ले रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने कार में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चला रहे शख्स और पीछे बैठे शख्स की मौत हो गई। वहीं, टक्कर लगने से कार में बैठे तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वालों में दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। बाइक से टक्कर लगने के बाद कार में बैठी एक और महिला घायल हो गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में से तीन की पहचान आमिर (18 माह), हुजेफा (8) और गौसिया (30) के रूप में हुई है।

बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से टूट गया। हैदराबाद से आ रही बाइक की रफ्तार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मोटरसाइकिल रेसिंग के शौकीन युवा रेसिंग के लिए महबूबनगर बाईपास रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों के लिए खतरा पैदा हो रहा है।

इससे पहले भी हैदराबाद के बाहरी इलाके आदिबतला में आउटर रिंग रोड पर एक कंटेनर से टकराने पर एक अभिनेता समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा रविवार को बोंग्लूर और थुक्कुगुडा के बीच एग्जिट नंबर 12 के पास हुआ था। मरने वालों की पहचान अभिनेता के. भरत कंठ (31) और कैमरामैन जी. साई त्रिलोक (31) के तौर पर हुई थी।

दोनों आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के रहने वाले थे। भरत कंठ ने तेलुगु फिल्म ‘टेनेंट’ (2024) में एक्टिंग की थी और दूसरी फिल्मों में छोटे रोल किए थे। त्रिलोक टॉलीवुड फिल्मों में कैमरामैन के तौर पर काम कर रहे थे।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Telangana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD