Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आपका कार्यकाल राज्य के लिए सबसे प्रभावशाली साबित हो', विजय के मुख्यमंत्री बनने पर माधवन ने जताया गर्व

Joseph Vijay, Chandrasekaran Joseph Vijay, Chief Minister of Tamil Nadu, Tamilaga Vettri Kazhagam, TVK, Chennai, Tamil Nadu
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चेन्नई , 10 May 2026

Last updated on: May 10, 2026, 17:31 IST

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरे राज्य में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। राजनीति के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारें उन्हें शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में अभिनेता माधवन ने विजय को सीएम बनने को लेकर बधाई दी और इसे तमिलनाडु की राजनीति में नए दौर की शुरुआत बताया।

अभिनेता माधवन ने इंस्टाग्राम पर विजय की एक फोटो शेयर की और उस पर लिखा, ''मेरे प्यारे भाई को बहुत-बहुत। मुख्यमंत्री के तौर पर आपका कार्यकाल तमिलनाडु के इतिहास में सबसे प्रभावशाली और लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो। भगवान आपको इतनी ताकत दें कि आप राज्य के लोगों के लिए अच्छे फैसले ले सकें।

आप पर बहुत गर्व है मेरे भाई।'' वहीं अभिनेता प्रसन्ना ने भी मुख्यमंत्री बनने पर विजय को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ''यह पल बहुत अलग, भावुक और निजी है। तमिलनाडु की राजनीति में असली बदलाव देखने की उम्मीद अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। मैं चाहता हूं कि विजय आने वाले कई दशकों तक राज्य के मजबूत और अडिग नेता बने रहें।

पहली बार 'मुख्यमंत्री' शब्द मुझे इतना व्यक्तिगत और खास महसूस हो रहा है।'' पोस्ट में आगे प्रसन्ना ने कहा, ''विजय अब एक नया इतिहास रच सकते हैं और यह राजनीति के नए युग की शुरुआत है। अब विजय के सामने कोई रुकावट नहीं है और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।'' अभिनेत्री सिमरन ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।

बता दें कि सिमरन ने विजय के साथ कई सफल फिल्मों में काम किया है और दोनों की दोस्ती काफी पुरानी मानी जाती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में विजय को 'जनता का नेता' और 'सच्चा जननायक' बताया। सिमरन ने लिखा, ''मेरे प्यारे दोस्त... जनता के लीडर और सच्चे जन नायकन.. विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई।

यह केवल एक ऐतिहासिक नहीं, बल्कि तमिलनाडु के लिए एक नए और प्रभावशाली दौर की शुरुआत है।'' सिमरन ने आगे कहा, ''विजय ने लोगों के दिलों में जो भरोसा बनाया है, वही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। वह अपने नेतृत्व में तमिलनाडु को नई दिशा देंगे और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। ''

 

Tags: Joseph Vijay , Chandrasekaran Joseph Vijay , Chief Minister of Tamil Nadu , Tamilaga Vettri Kazhagam , TVK , Chennai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD