Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीयूष गोयल ने मातृ दिवस पर उत्तर मुंबई में बांटी गर्भवती पोषण किट

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 May 2026

Last updated on: May 10, 2026, 17:30 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को मातृ दिवस पर उत्तर मुंबई में गर्भवती पोषण किट का वितरण किया। इस दौरान गोयल ने कहा कि इस किट में हर उस जरूरत की चीज का ध्यान रखा गया है जो गर्भावस्था के आखिरी के दिनों में एक माता और बहन के लिए आवश्यक होती है। इसमें बच्चे के शुरुआती दिनों की जरूरी का ध्यान रखा गया है।

इससे बच्चा और मां दोनों सेहतमंद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस कल्पना को आगे बढ़ाते हुए हम पूरे उत्तर मुंबई के अलग-अलग इलाकों में इस किट को बांटेंगे, ताकि किसी भी निम्न-मध्यम परिवारों की मां और बहनों को कोई समस्या न हो। गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम निम्न-मध्यम परिवारों की मां और बहनों को पोषण के आधार पर तैयार की हुई किट दे रहे हैं।

हर महीने यह किट दी जाएगी, जिससे मां और बच्चा दोनों तंदुरुस्त रहे। इस कार्यक्रम को पूरे उत्तर मुंबई में चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारी माताएं और बहनें हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और लक्ष्मी और मां दुर्गा का स्वरूप हैं इसलिए कोई गलत काम करे तो उसे हमारी माताएं-बहनें छोड़ेंगी नहीं।

आप हर स्वरूप में देश के निर्माण में जो योगदान दे रही हैं, मैं उसका वंदन करता हूं। इससे पहले गोयल ने इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष डॉ. एमजे खान के साथ बैठक की और देश के किसानों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने की पहलों पर चर्चा की, साथ ही वैश्विक दक्षिण के विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य के तहत अफ्रीकी देशों के साथ भारत की कृषि विशेषज्ञता को साझा करने पर भी विचार-विमर्श किया।

खान जाने माने भारतीय कृषि विशेषज्ञ और नीति विश्लेषक हैं। वे कृषि व्यवसाय, कृषि नीतियों और सतत विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी आवाज हैं, जिन्होंने जैविक खेती पर राष्ट्रीय नीति और वैश्विक कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन जैसी पहलों का नेतृत्व किया है।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD