Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गांवों के कायाकल्प के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें अधिकारी, विकास फंडों की कोई कमी नहीं : डॉ. हिमांशु अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर द्वारा जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 08 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 15:44 IST

पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले के सभी ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बी.डी.पी.ओ.) को निर्देश दिए हैं कि वे गांवों के कायाकल्प और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूरी लगन, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। डॉ. अग्रवाल जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गांवों और शहरों के विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गांवों के विकास, सड़कों के निर्माण, आंगनवाड़ियों और खेल मैदानों की ओर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए जारी किए गए फंडों के उपयोग प्रमाण पत्र भी साथ-साथ तैयार कर समय पर जमा करवाए जाएं, ताकि विकास कार्यों की गति प्रभावित न हो।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले में स्थापित 28 ग्रामीण लाइब्रेरियों का अधिक से अधिक लाभ विद्यार्थियों और ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से 191 मुख्यमंत्री खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से करीब डेढ़ दर्जन मैदान युवाओं को समर्पित भी किए जा चुके हैं।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सड़कों, सीवरेज, जल सप्लाई योजनाओं और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ बनती विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। डॉ. अग्रवाल ने इस अवसर पर पंजाब निर्माण कार्यक्रम, स्मार्ट विलेज योजना, एम.पी. लैड तथा अन्य विकास योजनाओं से संबंधित लंबित उपयोग प्रमाण पत्रों और चल रहे प्रोजेक्टों की भी विस्तार से समीक्षा की।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दमनजीत सिंह मान, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनरीत राणा, डिप्टी ई.एस.ए. जसविंदर कौर, डिप्टी सी.ई.ओ. जिला परिषद अमनदीप कौर, जिला ग्रामीण विकास एवं पंचायत अधिकारी महिंदरजीत सिंह सहित लोक निर्माण एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD