Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संजय सेठ ने केरल के कझाकूटम में सैनिक विद्यालयों के 52वें अखिल भारतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का उद्घाटन किया

Sanjay Seth, Bharatiya Janata Party, BJP, 52nd All India Sainik Schools Principals Conference, Sainik School Kazhakoottam, Kazhakoottam, Kerala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कझाकूटम (केरल) , 07 May 2026

Last updated on: May 08, 2026, 12:31 IST

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 07 मई, 2026 को केरल के कझाकूटम स्थित सैनिक विद्यालय में सैनिक विद्यालयों के 52वें अखिल भारतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जिसके पश्चात रक्षा राज्य मंत्री ने औपचारिक उद्घाटन के साथ पारंपरिक दीप प्रज्वलन किया।

सम्मेलन में शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्थागत प्रदर्शन की समीक्षा, नीतिगत विषयों तथा सैनिक स्कूल प्रणाली को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए भविष्य की गतिविधियों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में संवादात्मक सत्र, विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चाएं तथा ‘ज्ञान मेला’ नामक शैक्षणिक प्रदर्शनी का अवलोकन भी शामिल रहा। इस प्रदर्शनी में नवीन शैक्षणिक तकनीकों, शिक्षण पद्धतियों और आधुनिक समाधानों को प्रदर्शित किया गया।

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 33 सैनिक विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं 79 नए सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए अनुशासित, उत्तरदायी व राष्ट्रभक्त युवाओं के निर्माण में सैनिक विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने सशस्त्र बलों के लिए भावी अधिकारियों को तैयार करने में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता और चरित्र निर्माण के महत्व पर विशेष बल दिया।

साथ ही, उन्होंने उल्लेख किया कि सैनिक स्कूलों ने अब तक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) तथा अन्य सैन्य अकादमियों के लिए हजारों उत्कृष्ट अधिकारियों का योगदान दिया है। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान, सैनिक विद्यालय नगरोटा को वर्ष 2025 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय नौसेना अकादमी में सर्वाधिक कैडेट भेजने के लिए प्रतिष्ठित ‘रक्षा मंत्री ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, सैनिक स्कूल सतारा को कक्षा 10 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए ‘प्रमाण पत्र’ (सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट ) प्रदान किया गया, जबकि सैनिक स्कूल कझाकूटम ने शैक्षणिक सत्र 2024–25 में कक्षा 12 में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ‘प्रमाण पत्र’ प्राप्त किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, सरकार देशभर में 100 नए सैनिक विद्यालय स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

इस पहल के अंतर्गत अब तक 86 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है, जिनमें से 79 स्कूल वर्तमान में संबद्ध होकर संचालित हो रहे हैं। इन नए सैनिक स्कूलों से अपेक्षा की जाती है कि वे मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के समान उच्च शैक्षणिक एवं संस्थागत मानकों को बनाए रखें, ताकि देशभर में गुणवत्ता, अनुशासन व उत्कृष्टता की एकरूपता सुनिश्चित की जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए व्यापक अवसर सृजित करना है।

इस सम्मेलन में संयुक्त सचिव सत्यजीत मोहंती, कमोडोर आर.के. शर्मा, ब्रिगेडियर अमित चटर्जी, एयर कमोडोर शक्ति शर्मा, सैनिक स्कूल सोसायटी के निरीक्षण अधिकारी तथा देशभर के सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। यह दो दिवसीय सम्मेलन 8 मई, 2026 को संपन्न होगा।

 

Tags: Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP , 52nd All India Sainik Schools Principals Conference , Sainik School Kazhakoottam , Kazhakoottam , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD