Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'हैरान और दुखी हूं', विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Amanpreet Gill, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 16:07 IST

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया। अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर विराट कोहली, युवराज सिंह, और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों ने शोक जताया है। अमनप्रीत के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेलने वाले विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं।

उनके परिवार और प्रियजनों को ये दुख सहने की ताकत मिले। ओम शांति।" पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, "अमनप्रीत सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शुरुआती दिनों में हम अपने ड्रेसिंग रूम में साथ थे। वह एक शांत, मेहनती क्रिकेटर थे जिन्हें खेल से प्यार था। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।"

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, "पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के इतनी कम उम्र में निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।" पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें पंजाब क्रिकेट के एक समर्पित सेवक के रूप में याद किया।

पीसीए ने अपने बयान में कहा, "पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। उन्होंने इंडिया अंडर-19, किंग्स इलेवन पंजाब (वर्तमान में पंजाब किंग्स) और पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और लगन, जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की।"

एसोसिएशन ने गिल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और मुश्किल समय में ईश्वर से हिम्मत देने की प्रार्थना की। 16 सितंबर 1989 को चंडीगढ़ में जन्मे अमनप्रीत सिंह गिल ने पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में 2006 में डेब्यू किया था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 6 मैचों में 11 विकेट लिए थे। उन्होंने 2007 में कई युवा वनडे और तीन दिन के टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, इस दौरान इंग्लैंड, मलेशिया और श्रीलंका का दौरा किया। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Amanpreet Gill , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD