Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अनुराग कश्यप की 'बंदर' का टीजर आउट, 70 के दशक वाले डिस्को स्वैग में दिखे बॉबी देओल

Bobby Deol, Bandar, Bandar Teaser, Anurag Kashyap, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 16:00 IST

मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनता बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। यह फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ बॉबी देओल का पहला कोलैबोरेशन है। वहीं एक्टर ने एक अलग तरह का रोल चुना है।

यह फिल्म समर नाम के एक डूबते हुए टीवी स्टार की कहानी है, जो सफलता के शिखर से गिरने के बाद यौन दुराचार के गंभीर आरोपों में घिर जाता है। इसके बाद शुरू होती है उसकी कानूनी और व्यक्तिगत उथल-पुथल की एक यात्रा। टीजर से स्पष्ट है कि फिल्म की कहानी जितनी सीधी दिख रही है, उससे कहीं अधिक उलझी हुई और गहरी है।

इस फिल्म में बॉबी का लुक और स्टाल दर्शकों का ध्यान खींचेगा। टीजर में अभिनेता 70 के दशक के डिस्को स्वैग में दिखाया गया है। मशहूर गाने ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ के नए वर्जन पर बॉबी का स्वैग फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कश्यप के निर्देशन में बॉबी को इस तरह के डार्क कॉमेडी और थ्रिलर अवतार दर्शकों को काफी पसंद आएगा।

अनुराग कश्यप का क्लासिक डायरेक्शन टीजर की हर झलक में साफ नजर आता है, जो धीरे-धीरे कहानी की तीव्रता (इंटेनसिटी) को बढ़ाता है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म में शानदार कलाकारों की टोली है। इसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे कलाकार शामिल हैं।

'बंदर' की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। यह जोड़ी पहले 'पाताललोक,','कोहरा,'' और 'उड़ता पंजाब' जैसी कल्ट फिल्में और सीरीज दे चुकी है। निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकलवर्क्स द्वारा प्रोड्यूस्ड और जी स्टूडियोज के सहयोग से बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bobby Deol , Bandar , Bandar Teaser , Anurag Kashyap , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD