Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में पटियाला जिले की 10 इकाइयों को औद्योगिक नीति के तहत 1.58 करोड़ रुपये के इंसेंटिव मंजूर

प्रशासन जिले में औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. हिमांशु अग्रवाल

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 14:11 IST

पटियाला जिले में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन ने आज स्थानीय उद्यमियों को वित्तीय राहत प्रदान करते हुए पंजाब राज्य औद्योगिक नीति 2013, 2017 और 2022 के तहत 1 करोड़ 58 लाख 88 हजार 330 रुपये के 10 इंसेंटिव मामलों को मंजूरी दी। पटियाला के उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए योग्य फर्मों को सी.एल.यू./ई.डी.सी. शुल्क, राज्य जीएसटी, ब्याज सब्सिडी के साथ-साथ स्टाम्प ड्यूटी में छूट/प्रतिपूर्ति की मंजूरी दी गई।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि जिले में किसी भी औद्योगिक इकाई को प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने उद्योगों की सभी मंजूरियों के लिए “इन्वेस्ट पंजाब” का फास्ट ट्रैक पोर्टल https://pbindustries.gov.in/static/ तैयार किया है, जिसके माध्यम से एक ही प्लेटफॉर्म से सभी मामलों का निपटारा किया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि औद्योगिक प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए उद्योग विभाग सहित अन्य सभी विभाग भी पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले के उद्यमियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि पटियाला प्रशासन जिले में औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान जी.एम. डीआईसी अर्शजीत सिंह, डी.आर.ओ. हरसिमरन सिंह, डी.टी.पी. रमणदीप कौर, ए.एल.सी. पवनीत कौर, ईटीओ राजविंदर सिंह, एलडीएम संजीव अग्रवाल, बैंकों एवं बिजली निगम के अधिकारी तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD