Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश

“मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत बैठकों का आयोजन

Akshay Sharma, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 13:08 IST

भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शहर की असली ताकत मेहनतकश लोग हैं। 

“आप ही इस शहर की रीढ़ की हड्डी हैं। आपकी मेहनत से ही यह सिस्टम चलता है। अगर आप रुक जाएं, तो शहर रुक जाता है,” उन्होंने कहा। उन्होंने कहा कि आज तक लोगों के असली मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। “सड़कें, सीवर और लाइट लगाना ही विकास नहीं है। 

असली विकास वह है, जहां आम इंसान को बेहतर इलाज, बच्चों को शिक्षा और युवाओं को रोजगार मिले,” उन्होंने जोर देते हुए कहा। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि आज भी गरीब मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती हैं और कई बार टेस्ट के पैसे न होने के कारण बिना इलाज के ही वापस जाना पड़ता है। 

युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि दसवीं के बाद के पांच साल जीवन की दिशा तय करते हैं। “जो इस समय को पढ़ाई में लगाता है, वह आगे बढ़ता है, नहीं तो कम वेतन वाली नौकरियों में फंस जाता है। आज 20-50 हजार रुपये की सैलरी में भी घर चलाना मुश्किल है,” उन्होंने कहा। उन्होंने बेरोजगारी और नशे के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए नए उद्योग, फैक्ट्रियां और रोजगार के अवसर पैदा करना जरूरी है। 

अक्षय शर्मा ने लोगों से अपील की कि जब भी कोई नेता वोट मांगने आए, तो उससे सवाल जरूर पूछें। “रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सवाल पूछना आपका अधिकार है,” उन्होंने कहा। उन्होंने वोट के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “आपकी वोट आपकी इज्जत है। 

यह एक दिन का नहीं, बल्कि पांच साल का फैसला होता है। इसे कभी भी छोटे लाभों के लिए न बेचें।” अंत में उन्होंने कहा कि एक विकसित परिवार, विकसित मोहल्ला और विकसित क्षेत्र मिलकर ही एक मजबूत और विकसित अमृतसर की नींव रखते हैं। 

“मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत अक्षय शर्मा द्वारा आनंद एवेन्यू, प्रीत नगर और हलका उत्तरी के अन्य क्षेत्रों में भी बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान पावन कुमार हैप्पी सरपंच, समदिश महाजन, अभे सूरी, सूरज वधवा, दिलबाग सिंह, राजपाल सिंह, बित्तू प्रधान, कुलवंत सिंह, बेबी, राम कृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Akshay Sharma , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD